Jharkhand : रांची सिटी एसपी सहित दो पुलिस अधिकारी को मिलेगा बेहतर अनुसंधान के लिए पदक, केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना

रांची : राजधानी रांची के सिटी एसपी शुभांशु जैन और इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार सिंह को बेहतर अनुसंधान के लिए केंद्रीय गृह मंत्री पदक (मेडल फॉर एक्सीलेंस इन इन्वेस्टिगेशन-2023) से सम्मानित किया गया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने शनिवार को इसकी अधिसूचना जारी कर दी है।

तिहरे हत्याकांड खुलासे के लिए मिल रहा पदक

पूर्वी सिंहभूम ( जमशेदपुर ) के गोलमुरी थाना क्षेत्र स्थित फ्लैट से 21 जुलाई, 2022 की रात नौ बजे पुलिस को सविता रानी हेम्ब्रम (36), उसकी मां लखीया मुर्मू (60) और सविता की बेटी गीता हेम्ब्रम (13) का शव मिला था। तीनों की धारदार हथियार से हत्या की गयी थी। जमशेदपुर के तत्कालीन एएसपी शुभांशु जैन के नेतृत्व में एसआईटी ने इस तिहरे हत्याकांड का खुलासा किया था।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

नैना हत्याकांड खुलासे में आया नाम

इनके अलावा इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार सिंह को नैना हत्याकांड का खुलासा करने के लिए पदक से सम्मानित किया गया है। जमशेदपुर जिले के बर्मामाइंस के तत्कालीन थानेदार इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार सिन्हा ने वर्ष 2018 में नैना हत्याकांड का खुलासा किया था। चार वर्षीय नैना की हत्या उसके फुफेरे भाई विक्रम दास ने की थी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close