झारखंड- IPS संजय लाटकर हुए विरमित, परमाणु ऊर्जा विभाग में IG सिक्योरिटी के रूप में करेंगे योगदान

Jharkhand- IPS Sanjay Latkar retired, will contribute as IG Security in the Department of Atomic Energy

IPS Sanjay Anand latkar : झारखंड में वर्षों तक विभिन्न अहम पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके वरिष्ठ IPS अधिकारी डॉ. संजय ए. लाटकर को विरमित कर दिया गया है। उन्हें अब केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के तहत परमाणु ऊर्जा विभाग में IG सिक्योरिटी के पद पर ADG वेतनमान में नियुक्त किया गया है। इस संबंध में सरकारी अधिसूचना भी जारी कर दी गई है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

1995 बैच के हैं IPS

1995 बैच के आईपीएस अधिकारी संजय लाटकर को देशभर में तेजतर्रार, निष्ठावान और ईमानदार पुलिस अफसर के रूप में जाना जाता है। झारखंड में वे ADG अभियान से लेकर रेल ADG जैसे कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके हैं। इससे पहले CRPF में भी वह केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं और झारखंड चैप्टर के IG के रूप में भी कार्य कर चुके हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

फिर केंद्रीय जिम्मेदारी, इस बार सुरक्षा की कमान

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस बार उन्हें परमाणु ऊर्जा विभाग के तहत IG सिक्योरिटी के पद पर बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। केंद्रीय मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने उनके नाम पर मुहर लगाई है और इसी के साथ झारखंड सरकार ने उन्हें विरमित कर केंद्र सरकार को रिपोर्ट करने के निर्देश दे दिए हैं।

 

होम कैडर में सेवा का अवसर

डॉ. लाटकर मूल रूप से महाराष्ट्र के निवासी हैं, और अब उन्हें अपने गृह राज्य में सेवा और संभावित रिटायरमेंट तक की अवधि बिताने का अवसर मिला है। उनके केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने को व्यक्तिगत रूप से सौभाग्य और प्रशासनिक रूप से बड़ी जिम्मेदारी के रूप में देखा जा रहा है।

Related Articles

close