झारखंड जवान की मौत: श्रावणी मेला में तैनात जवान की गयी जान, ड्यूटी के दौरान बिगड़ी तबीयत, फिर इलाज के दौरान ही…

Jharkhand Jawan dies: Jawan deployed at Shravani Mela dies, health deteriorated during duty, then died during treatment...

Deoghar News : देवघर में चल रहे श्रावणी मेला-2025 से जुड़ी एक अपडेट है। मेला में श्रद्धालुओं की सुरक्षा में तैनात जवान की मौत हो गयी है। जवान का नाम वरदान मुर्मू है। जानकारी के मुताबिक ड्यूटी पर तैनात गढ़वा जिला बल का जवान था। 38 वर्षीय जवान की तबीयत बिगड़ने के बाद उसे अस्पताल लाया गया, जहां उसकी जान चली गयी।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

घटना के वक्त वो मेला में नगर थाना क्षेत्र के बीएड कॉलेज ओपी संख्या 11 में प्रतिनियुक्त था। मूल रूप से रांची के बेड़ो थाना क्षेत्र के चपकोपी गांव का रहनेवाला था, जबकि गढ़वा जिला बल में कार्यरत था। ड्यूटी पर जाने से पहले ही वरदान उरांव की तबीयत ठीक नहीं थी। बावजूद उसने अपनी ड्यूटी निभायी। अन्य जवानों ने बताया कि वरदान उरांव हमेशा समय पर ड्यूटी निभाने वाले, जिम्मेदार और अनुशासित पुलिसकर्मी थे।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ड्यूटी के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ने से जवान को चक्कर आ गया और वह गिर पड़ा. आनन-फानन में वहां प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों और अन्य जवानों ने एम्बुलेंस से इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल भिजवाया. यहां प्रारंभिक उपचार के बाद चिकित्सक ने उसे तत्काल वार्ड में भर्ती कर दिया।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

तबीयत में सुधार न होता देख चिकित्सक ने बुधवार की सुबह हायर सेंटर रेफर कर दिया. जिला व पुलिस प्रशासन की पहल पर उसे इलाज के लिए एम्बुलेंस से रांची ले जाया जा रहा था. उसी बीच रास्ते में उसकी मौत हो गयी।

Related Articles

close