झारखंड मंत्रिमंडल: इन विधायकों का मंत्री बनना पक्का, कांग्रेस कोटा से बदल सकते हैं चेहरे, जानिये किसकी लगेगी लॉटरी

रांची। हेमंत सोरेन के कैबिनेट का विस्तार होने वाला है। जिस वक्त से कैबिनेट विस्तार को लेकर खबर आयी है, तभी से संभावित मंत्री की दिल की धड़कनें तेज हो गयी है। चर्चा है कि इस बार शपथ ग्रहण में मंत्रिमंडल का कोरम पूरा जायेगा। 12वें मंत्री का पद भी भर लिया जायेगा। अभी तक मंत्रियों के नाम सामने नहीं आये हैं, लेकिन कई दावेदारों के नाम सामने आ रहे हैं। सोशल मीडिया में लगातार संभावित मंत्रियों के नाम पर चर्चा चल रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

राजद कोटे से सत्यानंद भोक्ता का फिर से मंत्री बनना तय है। हेमंत मंत्रिमंडल में ज्यादातर वहीं मंत्री रहेंगे, जो उनके पुराने कैबिनेट के साथी थे। हालांकि एक दो नये चेहरे जरूर दिख सकते हैं। खासकर कांग्रेस कोटे से कुछ नाम बदल सकते हैं। हेमंत सोरेन के जेल जाने के बाद पूर्व सीएम चंपई सोरेन के कैबिनेट में झामुमो कोटे से मिथिलेश ठाकुर, बसंत सोरेन, दीपक बिरुआ, बेबी देवी और हफीजुल हसन मंत्री बने थे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वहीं कांग्रेस कोटे से डॉ रामेश्वर उरांव, आलमगीर आलम, बन्ना गुप्ता और बादल पत्रलेख के अलावा राजद कोटे से सत्यानंद भोक्ता को जगह मिली थी। आलमगीर आलम फिलहाल कैश कांड में जेल में हैं। आलमगीर आलम की गिरफ्तारी के बाद कांग्रेस कोटे से मंत्री का एक पद खाली है, चर्चा है कि आलमगीर आलम की जगह अल्पसंख्यक कोटे को भरने के लिए इरफान अंसारी को जगह मिल सकती है। हालांकि पोड़ैयाहाट से कांग्रेस विधायक प्रदीप यादव और महगामा विधायक दीपिका पांडेय की भी चर्चा चल रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

राजद कोटे से इकलौते विधायक होने की वजह से सत्यानंद भोक्ता का नाम तय है। वहीं कल्पना सोरेन पर भी सस्पेंस बना हुआ है। इधर बैद्यानाथ राम को लेकर भी चर्चा तेज है। झामुमो कोटे से पूर्व के मंत्रियों को रिपीट करते हुए 12वें मंत्री के रूप में बैद्यनाथ राम को जगह मिलने की बात कही जा रही है।

Related Articles

close