झारखंड: … जब हथकड़ी के साथ प्रत्याशी पहुंचे नामांकन करने, पर्चा दाखिल कर फिर से जेल में हुए बंद, भाजपा प्रत्याशी को दे चुके हैं टक्कर, पढ़िये

Jharkhand Election: झारखंड चुनाव को लेकर नामांकन का दौर चर रहा है। पहले चरण के लिए कल नामांकन का आखिरी दौर है। इस दौरान प्रत्याशियों के भी अलग-अलग रंग दिख रेह हैं। कोई गाड़ी से नामांकन दाखिल करने पहुंच रहा है, तो कोई पैदल ही आ रहा है। किसी के समर्थन में लंबी रैलियां हैं…तो कहीं गाड़ियों का लंबा काफिला है। इन सब के बीच खूंटी से नामांकन का अलग अंदाज देखने को मिला। जहां, भारतीय आदिवासी मोर्चा पार्टी के उम्मदीवार मसीह चरण मुंडा हाथों में हथकड़ी के साथ नामांकन करने पहुंचे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मसीह चरण मुंडा हाथों में हथकड़ी के साथ नामांकन करते हुए….?????

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आपको बता दें कि जमीन पर जबरन कब्जा कराने और रंगदारी मांगने के आरोप में मसीह चरण मुंडा जेल में बंद हैं। मसीह 2009 के विधानसभा चुनाव में झामुमो के उम्मीदवार थे। उस वक्त भी उन्होंने जेल में रहते हुए नामांकन दाखिल किया था। जेल से ही चुनाव लड़ा और फिर से जेल में रहते हुए ही वो नामांकन दाखिल करने पहुंचे। मसीह चरण मुंडा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हाफ पैंट और टीशर्ट और हाथों में हथकड़ी पहने अनुमंडल कार्यालय पहुंचे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मसीह ने नामांकन फॉर्म खरीद कर कार्यालय परिसर में ही फॉर्म भरा और पर्चा दाखिल किया। नामांकन दाखिल करने के बाद मसीह दोबारा जेल चले गए। इस दौरान उनके हाथों में हथकड़ी लगी रही। मसीह चरण मुंडा 2009 के विधानसभा चुनाव में झामुमो की टिकट पर उम्मीदवार थे.जिसमें उनकी सीधी टक्कर भाजपा के नीलकंठ सिंह मुंडा से हुई थी. 2009 के चुनाव में नीलकंठ सिंह मुंडा को 32067 वोट मिले थे, जबकि झामुमो के मसीह चरण पूर्ति 31631 को वोट मिले थे. इसके बाद मसीह ने 2019 का विधानसभा चुनाव निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में लड़ा था।

Related Articles

close