झारखंड : 5 दिनों तक झारखंड होगा बारिश से तर बतर…. मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट… इन इलाकों में होगी बारिश, देखिये …

रांची। झाऱखंड में मानसून की दस्तक हो चुकी है। कई जिलों में लगातार बारिश हो रही है। झारखंड में लोगों को गरमी से राहल मिली है। मौसम विभाग ने उम्मीद जतायी अगले 5 दिनों झारखंड के कई हिस्सों में रूक-रूक बारिश होगी।

मौसम विभाग के अनुसार झारखंड में दक्षिण पश्चिम मानसून के आने की गतिविधि तेज हो गयी है। मानसून के आगमन से पूर्व 17 से 19 जून तक राज्य के विभिन्न इलाके में कुछ जगहों पर भारी वर्षा और वज्रपात का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार को उत्तर पूर्वी भाग में गिरिडीह, बोकारो, धनबाद, देवघर, जामताड़ा, पाकुड़, गोड्डा, दुमका, पाकुड़, साहेबगंज के अलावा सरायकेला- सरसांवा और पूर्वी सिंहभूम में भारी बारिश और वज्रपात की उम्मीद जतायी है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मौसम विभाग के मुताबिक 18 जून और 19 जून को भी प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का अनुमान जताया है। मौसम विभाग की मानें तो 19 को खूंटी, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, सिंहभूम, सरायकेला में बारिश होगी, वहीं 20 जून को संतालपरगना और कोल्हान प्रमंडल में भी भारी बारिश की चेतावनी दी गयीहै।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close