Jharkhand JOB Breaking : स्कूलों में 37000 पदों पर 6 महीने के भीतर होगी भर्ती….शिक्षकों व लैबोरेट्री असिस्टेंट की होगी नियुक्ति….मुख्यमंत्री ने नयी भर्ती को लेकर क्या कहा पढ़िये

रांची। झारखंड में नयी भर्तियां का सिलसिला शुरू होने वाला है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेने के निर्देश के बाद अब अलग-अलग विभागों में नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू होने वाली है। झारखंड के बेरोजगारों के लिए अगले छह महीने बेहद खास होने वाले हैं। झारखंड में अगल 6 महीने के भीतर अलग अलग विभागों के 40 हजार से ज्यादा शिक्षकों की भर्तियां होगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों और प्रयोगशाला सहायक समेत अन्य के 37 हजार से अधिक पद रिक्त हैं। इन पदों पर नियुक्ति के लिए विशेष अभियान चलाकर 6 महीने में नियुक्ति प्रक्रिया पूर्ण करने का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है।उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालयों में शिक्षकों के रिक्त 2,716 पदों पर नियुक्ति के लिए अधियाचना JPSC को भेज दी गई है। हालांकि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेने ने ना सिर्फ स्वतंत्रता दिवस के मौके पर ये बातें कही थी, बल्कि इससे पहले भी अलग-अलग मंच पर वो इस बात का जिक्र करते रहे हैं कि झारखंड में जल्द ही नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू होने वाली है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

OPS के लिए SOP का इंतजार

सरकारी कर्मियों के लिए पुरानी पेंशन बहाल करने के संबंध में उन्होंने वादा किया था, इस संबंध में कैबिनेट में भी प्रस्ताव पारित हो चुका है, एसओपी नर्मिाण की प्रक्रिया आगे बढ़ रही है, शीघ्र ही इसे पूर्णरुपेण लागू कर दिया जाएगा।हेमंत सोरेन ने पुरानी पेंशन नीति का भी जिक्र किया और जल्द लागू करने का वादा किया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

उन्होंने कहा,” सरकारी कर्मियों के लिए पुरानी पेंशन बहाल करने के सम्बन्ध में मैंने वादा किया था। इस सम्बन्ध में कैबिनेट से प्रस्ताव भी पारित हो चुका है। SOP निर्माण की प्रक्रिया आगे बढ़ रही है, शीघ्र ही इसे पूर्णरुपेण लागू कर दिया जाएगा”

Related Articles

close