Jharkhand Job: पारा मेडिकल स्टाफ व डाक्टरों की 1990 पदों पर होगी भर्ती….स्कूल शिक्षकों, कालेज प्राचार्य, असिस्टेंट प्रोफेसर व कर्मचारियों की बंपर भर्तियां

रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेने ने अपने वादे के अनुरूप नौकरी का पिटारा खोल दिया है। बुधवार को कैबिनेट की बैठक में बड़ी संख्या में नयी भर्तियों पर मंत्रपरिषद में मुहर लगी। शिक्षकों के 50 हजार पदों पर भर्तियों को जहां हरी झंडी दी गयी, तो वहीं स्वास्थ्य विभाग में भी बड़ी संख्या में पारा मेडिकल कर्मियों की भर्ती को हरी झंडी दी गयी। इसके अलावे विश्वविद्यालयों के तहत अलग-अलग कालेजों में प्राचार्य और असिस्टेंट प्रोफेसर के अलावे अलग-अलग वर्ग के गैर शैक्षणिक कर्मचारियों के भी पद सृजित किये गये हैं, जिस पर जल्द बहालो होगी।

देखिये किन-किन पदों पर नियुक्ति पर लगी मुहर

  • प्राथमिक विद्यालयों में इण्टरमीडिएट प्रशिक्षित सहायक आचार्य के 20825 पद एवं मध्य विद्यालयों में स्नातक प्रशिक्षित सहायक आचार्य के 29175 पद की स्वीकृति दी गई।
  • राज्य में नवसृजित 134 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों हेतु चिकित्सा पदाधिकारी एवं पारामेडिकल कर्मियों के कुल 1990 पदों का सृजन एवं 1990 पदों के प्रत्यर्पण की स्वीकृति दी गई।
  • राँची विश्वविद्यालय, राँची के अन्तर्गत नवस्थापित डिग्री महाविद्यालयों में प्राचार्य, सहायक प्राध्यापक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों के पदों के सृजन तथा महाविद्यालयों में संकाय की स्वीकृति दी गई।
  • बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय, धनबाद के अन्तर्गत नवस्थापित डिग्री महाविद्यालयों में प्राचार्य, सहायक प्राध्यापक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों के पदों के सृजन तथा महाविद्यालयों में संकाय की स्वीकृति दी गई।
  • विशिष्ट इंडिया रिजर्व (आदिम जनजाति) बटालियन में आरक्षी के पद पर नियुक्ति हेतु अधिसूचित नियम में संशोधन की स्वीकृति दी गई।
  • कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग, झारखण्ड के अधीन झारखण्ड पशुपालन सेवा के पशुचिकित्सक की सीधी भर्ती एवं विशेष भर्ती (बैकलॉग) (विज्ञापन संख्या 04/2021 एवं 05/2021) हेतु अधिकतम एवं न्यूनतम आयु की गणना हेतु कट-ऑफ तिथि के निर्धारण की स्वीकृति दी गई।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close