Jharkhand: अब मुख्यमंत्री सुकन्या योजना नही… सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना से मिलेगा किशोरियों को लाभ, जिलों ने शुरू की प्रक्रिया

रांची । राज्य सरकार अब राज्य की किशोरियों को नई योजना के तहत लाभ देगी। राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री सुकन्या योजना के स्थान पर सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना का लाभ देने का निर्णय लिया है। इसके लिए प्रयास शुरू किए जा चुके हैं। राज्य के जिलों के उपायुक्त को आदेश भी दिया जा चुका है। कई जिलों ने इसकी शुरुआत भी कर दी है। चतरा में निकली गई सुचना मे बताया गया है कि अब राज्य में पूर्व की तरह मुख्यमंत्री सुकन्या योजना का लाभ नही मिलेगा, उसके स्थान पर सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के तहत लाभ देने का निर्णय किया गया है।

चतरा में जिला प्रशासन ने इस सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के लाभ और शर्तों के बारे में बताते हुए कहा है कि आठवीं क्लास से 12वीं कक्षा में पढ़ने वाली लड़कियों को अब सुकन्या योजना की जगह सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना का लाभ दिया जाएगा। इसके तहत उन्हें आर्थिक सहायता के अलावा स्कूली पढ़ाई के बाद एकमुस्त अनुदान भी मिलेगा। इस योजना से संबंधित विस्तृत जानकारी चतरा जिला प्रशासन की साइट http://www. Chatra. nic.in से ली जा सकती है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मिलेंगे इतने रुपए

नोटिफिकेशन के अनुसार, आठवीं और नौवीं क्लास में पढ़ने वाली लड़कियों को 2500 रुपए का आर्थिक लाभ मिलना है वही 10वीं, 11वीं और 12वीं में पढ़ने वालों को 5000 रुपए तथा इसके बाद 18 से 19 वर्ष की आयु पूरी होने पर 20 हजार रुपए का एकमुश्त अनुदान मिलेगा। योजना की लाभ लेने के लिए आवेदन करने वालों को अपने नजदीक के आंगनवाड़ी केंद्र संपर्क करना होगा। केंद्र के जरिए संबंधित बाल विकास परियोजना पदाधिकारी को आवेदन देना होगा।

योजना का उद्देश्य

सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना का असल उद्देश्य बालिकाओं किशोरियों को शिक्षा से जोड़ना और व्यस्क होने पर उसकी शादी के लिए जरूरी सहायता करना है। बच्चे को स्कूल से जोड़ कर रखने में इससे बड़ी मदद मिलने की उम्मीद की जाती है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close