झारखंड : कोरोना संक्रमित एक मरीज की गयी जान, अस्पताल में 2 जून को कराया गया था भर्ती

Jharkhand: A corona infected patient died, he was admitted to the hospital on June 2

Jharkhand Corona News ; झारखंड में कोरोना से जुड़ी एक बड़ी खबर है। कोरोना संक्रमित एक मरीज की जान चली गयी है। जानकारी के मुताबिक रांची के रिम्स में कोरोना संक्रमित का इलाज चल रहा था। 2 जून से वो अस्पताल में भर्ती था।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

जानकारी के मुताबिक मरीज की मृत्यु सेप्टिक शॉक की वजह से हुई है। हालांकि डाक्टरों ने के मुताबिक वो कोरोना पॉजिटिव भी था। मरीज 2 जून को CIP रांची से रिम्स रेफर किया गया था। बताया जा रहा है कि मरीज को खाना गले में फंसने के कारण दिल का दौरा पड़ा और उसकी सांसें रुक गई थीं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

हालांकि मौजूद स्वास्थ्यकर्मियों ने उसे CPR दिया गया और इंटुबेट कर वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया। मरीज पहले से कई गंभीर बीमारियों से ग्रसित था। 5 जून को रूटीन जांच में मरीज की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई।

 

 

डॉक्टरों की टीम ने उसे बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन उसकी हालत लगातार बिगड़ती गई और अंततः उसकी मौत हो गई। अस्पताल प्रबंधन ने कहा है कि कोविड से बचाव के लिए मास्क पहनें, हाथों की सफाई का ध्यान रखें और भीड़भाड़ से दूर रहें. सतर्कता ही सुरक्षा है।

Related Articles

close