झारखंड कोरोना अपडेट: प्रदेश में कोरोना के मरीज बढ़े, 24 घंटे में 6 नये मरीज मिले, जानिये अभी प्रदेश में कितने एक्टिव केस

Jharkhand Corona News : झारखंड में कोरोना से जुड़ी एक बड़ी अपडेट है। कोरोना के मरीज झारखंड में तेजी से बढ़ गये हैं। एक ही दिन में छह नये केस मिलने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप है। अब प्रदेश में 37 केस हो गये हैं।

स्वास्थ्य विभाग की मानें तो अब तक जिले में कुल 452 सैंपलों की जांच की जा चुकी है, जिनमें से 37 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं. स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार टेस्टिंग और ट्रैकिंग पर जोर दे रही है ताकि संक्रमण को नियंत्रित किया जा सके।(झारखंड कोरोना अपडेट)

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

स्वास्थ्य विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वे कोविड नियमों का पालन करें, भीड़भाड़ वाले इलाकों से बचें और जरूरत पड़ने पर मास्क का प्रयोग जरूर करें. प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है और आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं.

वहीं स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक 12 जून 2025 को कुल 20 सैंपलों की जांच की गई, जिनमें से 6 लोग संक्रमित पाए गए हैं, जिले में फिलहाल कुल सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 21 हो गई है। आज एक मरीज को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दी गई है, जबकि राहत की बात यह है कि आज किसी भी मरीज की मौत नहीं हुई है।(झारखंड कोरोना अपडेट)

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close