झारखंड: लो …जी ..लो, चोरों ने तो गजब कर दिया कांड, विधायक जी के घर पर ही चोरों ने बोल दिया धावा, पूरा घर कर दिया साफ

Jharkhand: Look...yes...look, the thieves have done something amazing, they attacked the MLA's house and cleaned out the entire house.

झारखंड में विधायक जी का घर ही अब सुरक्षित नहीं है। भाजपा विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी के घर चोरों ने लाखों का समान पार कर दिया है। चोर ने लाखों की नकदी और जेवरात लेकर फरार हो गए हैं, पुलिस जांच में जुटी है।
________________________________________
गढ़वा। झारखंड में आजकल चोरों के हौसले कुछ ज्यादा ही बुलंद हो गये हैं। गढ़वा जिले चोरों ने विधायक जी को ही लाखों की चपत लगा दी। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी के पैतृक घर को अज्ञात चोरों ने निशाना बनाया। यह वारदात बेलहारा स्थित उनके आवास पर हुई, जहां से चोर लाखों रुपये की नकदी और कीमती गहने लेकर फरार हो गए।

घटना की जानकारी विधायक की पत्नी मीरा तिवारी ने दी। उनके अनुसार, चोरों ने बेहद सुनियोजित तरीके से इस चोरी को अंजाम दिया। घर के अंदर घुसकर अलमारी और अन्य स्थानों को खंगाला गया और कीमती सामान लेकर आरोपी मौके से फरार हो गए।बताया जा रहा है कि चोरी गए सामानों में करीब 2.70 लाख रुपये नकद, नौ सोने की अंगूठियां, दो सोने की चेन और अन्य बहुमूल्य आभूषण शामिल हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मीरा तिवारी ने बताया कि इनमें उनके बेटे की शादी में मिले महंगे उपहार भी शामिल थे, जिससे परिवार को भावनात्मक और आर्थिक दोनों तरह का नुकसान हुआ है। घटना की सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। झारखंड पुलिस की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और आसपास के लोगों से पूछताछ की। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि चोरी में कितने लोग शामिल थे और उन्होंने किस तरह घर में प्रवेश किया।

प्रारंभिक जांच में यह आशंका जताई जा रही है कि चोरों को घर की गतिविधियों और अंदर रखे सामान की जानकारी पहले से हो सकती है। पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है कि कहीं किसी परिचित व्यक्ति की संलिप्तता तो नहीं है।फिलहाल, आरोपियों की पहचान नहीं हो पाई है, लेकिन पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

साथ ही सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं, ताकि संदिग्धों तक पहुंचा जा सके।इस घटना के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों में भी दहशत का माहौल है और उन्होंने पुलिस से गश्त बढ़ाने तथा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close