झारखंड: दो भाईयों की चली गयी जान. ठनका गिरने से हुआ बड़ा हादसा, खेत में काम करने के दौरान हुआ हादसा

Jharkhand: Two brothers lost their lives. A major accident occurred due to lightning strike, the accident happened while working in the field

Jharkhand Weather News : झारखंड में आसमान में बारिश के साथ मौत भी बरस रही है। आये दिन वज्रपात से लोगों की जान जा रही है। अब तक दर्जनों लोगों की जान इस बार ठनका गिरने से जा चुकी है। एक नया मामला सिमडेगा से सामने आया है, जहां आकाशीय बिजली गिरने से दो भाईयों की जान चली गयी, वहीं एक की हालत गंभीर है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

घटना जलडेगा थाना क्षेत्र अंतर्गत लोम्बोई बांडीसेमर गांव की है। अचानक मौसम में आये बदलाव और वज्रपात से दो चचेरे भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतकों की पहचान सुरेश गोंड (पिता बलधर गोंड) और राजकिशोर गोंड (पिता चंद्रभान गोंड) के रूप में हुई है. घायल व्यक्ति का नाम रमेश साय बताया गया है.

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बताया जा रहा है कि सुरेश गोंड ने अपने चचेरे भाई राजकिशोर गोंड से खेत पर काम कर रहा था। खेत की जुताई के दौरान दोनों भाई मौजूद थे। इसी दौरान बारिश तेज होने लगी। सुरेश, राजकिशोर और ट्रैक्टर मालिक रमेश साय ट्रैक्टर को खेत में छोड़कर सुरक्षित स्थान की ओर जा रहे थे।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

तभी ठनका गिर गया। जिससे दोनों भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई और रमेश साय गंभीर रूप से घायल हो गया। खेत में पानी भरे होने के कारण दोनों शव पानी में डूबे हुए थे। ग्रामीणों ने शवों को बाहर निकाला और जलडेगा पुलिस को सूचित किया।

Related Articles

close