झारखंड: मंत्रियों को नया-नया बंगला हुआ आवंटित, बंगला नंबर एक मिला सुदिव्य कुमार सोनू को, जानिये किस नंबर का बंगला किसे मिला..

Jharkhand: New bungalows were allotted to ministers, Sudivya Kumar Sonu got bungalow number one, know who got which bungalow number.

Jharkhand Minister Banglow : झारखंड के मंत्रियों का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया। नया बंगला मंत्रियों को आवंटित कर दिया गया है। 70 करोड़ का लागत से तैयार हुए 11 बंगले मंत्रियों के नाम कर दिये गये हैं।

यहां देखें लिस्ट 👇 👇 👇 👇 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

यहां बने एक बंगले का क्षेत्रफल 16,321 वर्ग फीट है। इसमें करीब 8000 वर्ग फीट में भवन बना हुआ है। हर बंगले को दो हिस्सों में बनाया गया है। स्मार्ट सिटी क्षेत्र में जुड़को द्वारा बनाए गये इन बंगलों में तमाम अत्याधुनिक सुविधाओं के साथ सुरक्षा का विशेष ख्याल रखा गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

पार्क से लेकर स्वमिंग पुल और अन्य सुविधाओं से बंगला लैश है। अब जल्द ही मंत्री गृह प्रवेश करेंगे। आपको बता दें कि मुख्यमंत्री खुद इस बंगले के निर्माण को लेकर दो दो बार निरीक्षण कर चुके थे। उन्होंने जल्द से जल्द बंगला तैयार करने का निर्देश दिया था।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

किस मंत्री को कौन सा मिला बंगला 

• झामुमो कोटे के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को बंगला नंबर वन आवंटित किया है।

• दो नंबर बंगले में कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की रहेंगी

• वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर को बंगला नंबर 3 आवंटित किया गया है।

• बंगला नंबर 4 में मंत्री इरफान अंसारी को मिला है।

• बंगला नंबर 5 में मंत्री योगेंद्र प्रसाद रहेंगे।

• बंगला नंबर 6 नंबर के बंगला में मंत्री हफीजुल हसन रहेंगे।

• बंगला नंबर 7 को मंत्री चमरा लिंडा को आवंटित किया गया है।

• बंगला नंबर 8 में मंत्री दीपक बिरुआ को मिलाहै।

• बंगला नंबर 9 में मंत्री दीपिका पांडेय सिंह को आवंटित है।

• बंगला नंबर 10 में मंत्री रामदास सोरेन रहेंगे।

• बंगला नंबर 11 राजद कोटे के मंत्री संजय प्रसाद यादव को मिला है।

Related Articles

close