झारखंड : मार्च में मानसून जैसा हाल…कहीं गिरे ओले, कहीं भारी बारिश…इन राज्यों के लिए जारी हुआ ‘ऑरेंज अलर्ट’!

Jharkhand: Monsoon-like conditions in March... hailstorms at some places, heavy rain at others... 'Orange alert' issued for these states!

झारखंड की राजधानी Ranchi में March Weather Update के तहत मौसम ने अचानक करवट ले ली है। महीने की शुरुआत में जहां तेज गर्मी ने लोगों को परेशान किया था, वहीं पिछले पांच दिनों से लगातार बारिश, तेज आंधी और ओलावृष्टि ने तापमान में बड़ी गिरावट ला दी है। दिन का तापमान सामान्य से करीब 7 डिग्री और रात का तापमान लगभग 5 डिग्री तक नीचे चला गया है।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, यह बदलाव पूर्वी बांग्लादेश में बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन और सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के संयुक्त प्रभाव के कारण हुआ है। विशेषज्ञों का कहना है कि पिछले सात वर्षों में मार्च महीने में ऐसा मौसम पहली बार देखने को मिला है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

March Weather Update के मुताबिक, इस बदलाव से जहां गर्मी से राहत मिली है, वहीं ठंडक बढ़ने से जनजीवन भी प्रभावित हुआ है। कई इलाकों में तेज हवाओं और ओलावृष्टि के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

आगे के पूर्वानुमान की बात करें तो 25 मार्च को मौसम आंशिक रूप से बादलों से घिरा रहेगा, लेकिन शुष्क रहेगा। 26 मार्च को पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला-खरसावां जिलों में बारिश और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। वहीं 27 और 28 मार्च के लिए मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

March Weather Update का असर किसानों पर भी पड़ा है। ओलावृष्टि के कारण गेहूं और आम की फसलों को नुकसान पहुंचा है। हालांकि जिन क्षेत्रों में केवल बारिश हुई है, वहां फसलों को कुछ राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close