झारखंड : मां की छोटी सी चूक ने मासूम बच्ची की ले ली जान, खेलते-खेलते डूब गयी बाल्टी में…आप ये गलती तो नहीं कर रहे…
Jharkhand: A small mistake by the mother took the life of an innocent girl; she drowned in a bucket while playing... are you making this mistake?

Jharkhand News: मां की एक छोटी सी चूक से मासूम की जान चली गयी। घटना के बाद घर में कोहराम मचा है। पूरा मामला झारखंड के सिमडेगा जिले में बानो प्रखंड की है। बड़काडुईल पंचायत के मयंगसोर गांव में ढाई वर्ष की मासूम बच्ची रामेश्वरी कुमारी की बाल्टी में डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि परिवार के अनुसार, बच्ची अपनी दादी के साथ घर पर थी। उसकी मां और पिता खेत गए हुए थे।
दादी कुछ समय के लिए दूसरे कमरे में किसी काम से गई थीं और जब लौटीं तो देखा कि बच्ची बाल्टी में उलटी पड़ी थी। घबराहट में परिजनों ने तुरंत बच्ची को पास के अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घर में पसरा मातम, अस्पताल में कोहराम
इधर, घटना की खबर जैसे ही फैली, गांव में मातम छा गया। अस्पताल में बच्ची के परिजन बेसुध होकर रोने लगे। पिता ने बताया कि रामेश्वरी घर की सबसे छोटी संतान थी और पूरे परिवार की लाड़ली थी। अभी कुछ दिन पहले ही वह बोलना और खेलना शुरू की थी। परिजनों के अनुसार, उन्हें अंदेशा नहीं था कि एक छोटी-सी लापरवाही इतनी बड़ी त्रासदी में बदल जाएगी।ग्रामीणों ने बताया कि जिस बाल्टी में बच्ची डूबी, उसमें कुछ ही गहराई तक पानी था। लेकिन बच्ची बहुत छोटी थी, जिसके कारण सिर पानी में चला गया और सांस रुकने से मौत हो गई।
24 घंटे में चार बच्चियों की मौत से जिले में सदमा
इस घटना ने पूरे जिले को झकझोर दिया है। महज 24 घंटे पहले बानो प्रखंड के ही निमतुर गांव में तालाब में डूबने से तीन मासूम बच्चियों की मौत हो गई थी। अब मयंगसोर गांव में एक और मासूम की मौत ने जिले भर में शोक की लहर दौड़ा दी है।स्थानीय लोगों का कहना है कि लगातार हो रही इन दर्दनाक घटनाओं ने अभिभावकों को सोचने पर मजबूर कर दिया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से अपील की है कि बच्चों की सुरक्षा को लेकर जनजागरूकता अभियान चलाया जाए, ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
प्रशासन ने की जांच की बात, सतर्क रहने की अपील
बानो थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस टीम गांव भेजी गई है। प्राथमिक जांच में यह दुर्घटना प्रतीत होती है। परिवार के अनुरोध पर शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।उन्होंने कहा कि हाल के दिनों में बच्चों के डूबने की घटनाएं बढ़ी हैं।












