झारखंड: नक्सलियों ने जिंदा जलाया, हथियारबंद नक्सलियों ने गाड़ी में लगा दी आग, जिंदा जलकर कर्मी की ..

रांची। नक्सलियों ने एक बार फिर क्रूरता की हद पार की है। नक्सलियों ने एक कंटेनर में आग लगा दी, जिसमें जलकर एक की मौत हो गयी। घटना रांची के मैकलुस्कीगंज-चामा मुख्य मार्ग की है, जहां नक्सलियों ने आगजनी की घटना को अंजाम दिया। चार हथियारबंद नक्सलियों ने BSNL के लिए ऑप्टिकल फाइवर बिछा रहे सिंह इन्फ्राटेक प्राइवेट लिमिटेड के कंटेनर में आग लगा दी। घटना में एक मजदूर की जिंदा जलकर मौत हो गई।

घटना करमकोच्चा तिलैया टांड दुल्ली के निकट की है। मृतक की पहचान संजय भूंइयां के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि घटना के समय वह कंटेनर के भीतर सो रहा था। मृतक संजय बिहार के औरंगाबाद जिले के छाली दोहर का रहने वाला था। सिंह इन्फ्राटेक प्राइवेट लिमिटेड BSNL के लिए ऑप्टिकल फाइवर बिछाने का काम कर रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बीती रात काम कर रहे मजदूर सोए हुए थे। यहां कुल आठ मजदूर काम कर रहे थे। जिसमें एक मजदूर कंटेनर के भीतर सोया हुआ था। अन्य मजदूर कंटेनर के ऊपर सोए हुए थे। चार हथियार बंद नक्सली अपने साथ पेट्रोल से भरा केन लेकर आए नक्सलियों ने कंटेनर में उसे छिड़क कर आग लगा दी और फिर फायरिंग करते हुए भाग गए।

घटना में एचडीडी मशीन एवं डीजी ट्रक लोकेटर और कंटेनर जलकर खाक हो गया। घटना की सूचना मिलते ही मैकलुस्कीगंज पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और सीसीएल से दमकल मंगवा कर आग को बुझाया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close