झारखंड- नेतरहाट स्कूल भर्ती : भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव, जानिये क्या होगी शिक्षकों की योग्यता, कक्षा 6 से 8 के लिए CTET पास अभ्यर्थी कर सकेंगे आवेदन

Jharkhand – Netarhat School Recruitment: Major Changes in the Recruitment Process; Find Out the Eligibility Criteria for Teachers—Candidates Who Have Passed CTET Can Now Apply for Classes 6 to 8.

राज्य सरकार ने नेतरहाट आवासीय विद्यालय की नियुक्ति प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है। नई नियमावली-2026 के तहत अब शिक्षकों और कर्मचारियों की भर्ती संवैधानिक आयोगों के माध्यम से की जाएगी।

________________________________________

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Netarhat School Vacancy News : झारखंड के सबसे प्रतिष्ठित स्कूल में शामिल नेतरहाट आवासीय विद्यालय की भर्ती प्रक्रिया में व्यापक सुधार किया गया है। राज्य सरकार द्वारा लागू की गई “नेतरहाट विद्यालय शिक्षक, कर्मचारी नियुक्ति एवं सेवाशर्त नियमावली-2026” के तहत अब नियुक्तियों का जिम्मा विद्यालय प्रबंधन समिति से हटाकर संवैधानिक संस्थाओं को सौंप दिया गया है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

नई व्यवस्था के अनुसार, अब प्राचार्य, उप-प्राचार्य और शिक्षकों के पदों पर नियुक्ति झारखंड लोक सेवा आयोग द्वारा की जाएगी। वहीं, तृतीय श्रेणी (ग्रुप-C) के पदों पर चयन की जिम्मेदारी झारखंड कर्मचारी चयन आयोग को दी गई है। चतुर्थ श्रेणी के पदों को अब आउटसोर्सिंग के माध्यम से भरा जाएगा।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आधुनिक शिक्षा पर विशेष फोकस

नई नियमावली की सबसे खास बात यह है कि विद्यालय में पारंपरिक विषयों के साथ-साथ आधुनिक तकनीकी विषयों को भी शामिल किया गया है। अब कंप्यूटर साइंस, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कोडिंग, डेटा साइंस और साइबर सिक्योरिटी जैसे विषयों के लिए भी स्थायी शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। इससे छात्रों को भविष्य की जरूरतों के अनुरूप शिक्षा मिल सकेगी।

 

परीक्षा पैटर्न भी हुआ तय

भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी और प्रतिस्पर्धात्मक बनाने के लिए परीक्षा का पैटर्न भी तय कर दिया गया है। परीक्षा तीन चरणों में आयोजित होगी—

• प्रथम पत्र: सामान्य ज्ञान और अंग्रेजी (200 अंक)

• द्वितीय पत्र: संबंधित विषय (400 अंक)

• तृतीय पत्र: कंप्यूटर ज्ञान और मानसिक अभिरुचि (200 अंक)

इसके साथ ही निगेटिव मार्किंग का भी प्रावधान रखा गया है। प्रथम और तृतीय पत्र में प्रत्येक गलत उत्तर पर 0.25 अंक, जबकि द्वितीय पत्र में 0.33 अंक काटे जाएंगे। लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया जाएगा और अंतिम मेरिट सूची दोनों के अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी।

 

CTET अभ्यर्थियों को भी मौका

नई नियमावली के तहत एक और महत्वपूर्ण बदलाव किया गया है। अब कक्षा 6 से 8 के लिए स्नातक प्रशिक्षित सह-अध्यापक (TGT) पदों पर CTET उत्तीर्ण अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकेंगे। हालांकि, कक्षा 9 से 12 के स्नातकोत्तर प्रशिक्षित (PGT) शिक्षकों के लिए टेट की अनिवार्यता नहीं रखी गई है।

 

पदों का विस्तृत विवरण

विद्यालय में कुल 59 शिक्षकों की भर्ती की जाएगी। इसमें 34 पद PGT (कक्षा 9-12) और 25 पद TGT (कक्षा 6-8) के लिए हैं। PGT में अंग्रेजी, भौतिकी, रसायन, जीव विज्ञान, गणित, कंप्यूटर साइंस (AI और डेटा साइंस सहित) समेत कई विषय शामिल हैं। वहीं, TGT पदों में गणित, अंग्रेजी, कंप्यूटर साइंस, क्षेत्रीय भाषाएं और अन्य विषयों के पद निर्धारित किए गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close