Jharkhand News: तीर्थयात्रियों से भरी बस ने ट्रक को मारी टक्कर, तीन की मौत, दर्जनों की हालत गंभीर

हजारीबाग: हजारीबाग के गोरहर थाना क्षेत्र के पातीतिरी के समीप रोड वनवे कटिंग के पास कोलकाता से गया जा रही तीर्थयात्री बस ने सोमवार सुबह पांच बजे एक ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में चालक, उपचालक समेत एक तीर्थयात्री की मौत हो गई है। जबकि दर्जनों लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों में कई लोंगो की स्थिति नाजुक बताई जा रही है। बताया जाता है कि हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी ओर कोहराम मच गया। पुलिस और ग्रामीणों के सहयोग से घायलों को सामुदायिक अस्पताल बरकट्ठा लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया।

जानलेवा साबित हो गया है निर्माणाधीन सिक्स लेन सड़क

तीन साल से अधिक दिनों के बाद भी चतुर्भुजी जीटी रोड को सिक्स लेन में अपग्रेड कार्य को धीमी गति से किये जाने को लेकर जानलेवा साबित हो रहा है। रोड को जगह जगह सड़क को निर्माण एजेंसी ने वनवे कर दिया है। इस वजह से चालक तेज गति से रोड कटिंग के पास पहुंचते ही नियंत्रण खो देता है। इस कारण हादसे होते हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आधे दर्जन से अधिक की मौत हो चुकी है

पातीतिरी मोड़ के पास सड़क निर्माण एजेंसी द्वारा रोड को अनियमित तरीके से रोड को वनवे करने से दर्जनों बार हादसे हो चुके हैं। इनमें आधे दर्जन से अधिक मौत हुई है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Ads by

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close