Jharkhand News: मुखिया गिरफ्तार, बीडीओ से अमर्यादित व्यवहार का आरोप

गढ़वा: जिले के रंका प्रखंड की दुधवल पंचायत के मुखिया इजहार अंसारी को रंका थाना पुलिस ने बुधवार सुबह करीब आठ बजे उनके घर से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। थाना प्रभारी रामेश्वर उपाध्याय ने बताया कि बीडीओ देवानंद राम ने मुखिया पर सरकारी कार्य में बाधा डालने, कार्यालय कक्ष में अमर्यादित व्यवहार करने का मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने मुखिया इजहार अंसारी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा दिया है।

वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार

मुखिया की गिरफ्तारी क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। मालूम हो कि बीडीओ के साथ सोमवार को हुई घटना का वीडियो वायरल हो रहा था। इसमें मुखिया इजहार अंसारी बीडीओ देवानंद राम के लिए अमर्यादित भाषा का प्रयोग करते नजर आ रहे हैं। यह वीडियो कई इंटरनेट मीडिया ग्रुप में वायरल हो रहा है। इसकी सूचना के बाद बीडीओ ने रंका थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस ने बुधवार सुबह दुधवल पंचायत के मुखिया इजहार अंसारी को रंका थाना मोड़ स्थित उनके आवास के समीप से गिरफ्तार कर लिया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मैं तो बीडीओ की दिल से इज्जत करता हूं : मुखिया

मुखिया इजहार अंसारी ने बताया कि उन्हें पंचायत में भ्रष्टाचार को बढ़ावा देनेवालों ने साजिश के तहत एडिट वीडियो इंटरनेट मीडिया में वायरल किया है। उन्होंने कहा कि उनका सपना दुधवल पंचायत को भ्रष्टाचार मुक्त आदर्श पंचायत बनाना था। वह उसी रास्ते पर चल रहे था। बीडीओ के बारे में उन्होंने कुछ नहीं कहा है। वह बीडीओ का दिल से काफी इज्जत करते हैं। कहा कि मेरी गिरफ्तारी जिले के एक सशक्त राजनेता के दबाव में हुई है। कुछ लोग नहीं चाहते कि नियम संगत विकास कार्य धरातल पर उतरे और इसका लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close