Jharkhand News : शिक्षा विभाग के प्रशाखा पदाधिकारी का स्थानांतरण पदस्थापन, आदेश जारी

रांची : झारखंड सचिवालय सेवक के दो प्रशाखा पदाधिकारियों का स्थानांतरण पदस्थापन किया गया. स्कूली शिक्षा साक्षरता विभाग में पदस्थापित शिव शंकर प्रसाद को स्थानांतरित करते हुए उन्हें कृषि पशुपालन विभाग के पशुपालन प्रभाग में पदस्थापित किया गया है.

ग्रामीण विकास विभाग में पदस्थापित प्रशाखा पदाधिकारी दिनेश उरांव को स्थानांतरित करते हुए उन्हें स्कूली शिक्षा साक्षरता विभाग प्राथमिक शिक्षा निदेशालय में पदस्थापित किया गया. इस संबंध में कार्मिक प्रशासनिक सुधार राजभाषा विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close