निशिकांत दुबे की एक और बड़ी भविष्यवाणी…सच हो गयी ये भविष्यवाणी, तो हेमंत सोरेन की मुश्किलें बढ़नी तय

दुमका। झारखंड की राजनीति को सटीक भविष्यवाणी करने वाले निशिकांत दुबे ने एक और नयी भविष्यवाणी की है। निशिकांत दुबे ने कहा है कि अगले दो-ढ़ाई महीने के भीतर झारखंड में चुनाव का ऐलान हो जायेगा। इस साल के अंत-अंत तक भाजपा की सरकार झारखंड में बनेगी। गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे शनिवार को दुमका कोर्ट पहुंचे थे। आचार संहिता के मामले में दुमका सिविल कोर्ट ने उन्हें बरी कर दिया है। कोर्ट से राहत मिलने के बाद उन्होंने मीडिया से बात की और झारखंड की राजनीति को लेकर कई महत्वपूर्ण बातें कही।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

निशिकांत दुबे ने कहा कि उन्होंने अब तक जितनी भी भविष्यवाणियां की है, वो सब सही हो गयी है। हेमंत सोरेन के इस्तीफे से लेकर सरफराज अहमद के राज्यसभा सदस्य बनने और कल्पना सोरेन के विधायक बनने के बाद चंपाई सोरेन के मुख्यमंत्री पद से हटने तक की जितनी भी बातें उन्होंने कही, वो सारी सही हुई। सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि वो आज एक और भविष्यवाणी कर रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

उन्होंने कहा कि झारखंड में दो-ढाई महीने में विधानसभा चुनाव होंगे और उसके बाद राज्य में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी। सांसद ने कहा कि राज्य में बीजेपी की सरकार बनते ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जितने भी भ्रष्टाचार किए हैं और गलत काम किए हैं उन सभी का हिसाब होगा। निशिकांत ने कहा कि छोटानागपुर और आसपास के इलाके के लोग हेमंत सोरेन और उनके परिवार को पसंद नहीं करते हैं. यही वजह रही थी कि शिबू सोरेन सीएम रहते तमाड़ का चुनाव हार गए थे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन को यह महसूस हो रहा था कि आने वाले चुनाव के बाद चंपाई सोरेन ज्यादा मजबूत हो जाएंगे, जिससे उन्हें परेशानी हो सकती है। यही वजह रही कि उन्होंने चंपाई सोरेन को मुख्यमंत्री पद से हटाकर खुद मुख्यमंत्री बन गए। सांसद ने कहा कि लेकिन जनता यह सब देख रही है और इसका बदला विधानसभा चुनाव में लेगी।

Related Articles

close