झारखंड: निशिकांत दुबे ने खोल दी सुनील श्रीवास्तव और उनकी पत्नी की पूरी कुंडली, बताया, कहां है 20 करोड़ कैश, 10 लॉकर का मालिक ….

Jharkhand: Nishikant Dubey revealed the complete horoscope of Sunil Srivastava and his wife, told where is 20 crore cash, owner of 10 lockers....

Hement Soren PA Sunil Shrivastwa: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पीएस सुनील श्रीवास्तव और उनसे संबंधित लोगों के यहां चल रहा आईटी रेड जारी है। शनिवार की सुबह शुरू हुआ रेड देर अभी भी जारी रहा। इधर, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निज सलाहकार सुनील श्रीवास्तव के ठिकानों पर जब से इनकम टैक्स की छापेमारी हुई है, तभी भी सांसद निशिकांत दुबे एक के बाद कई खुलासे कर रहे हैं। गोड्डा सांसद ने सीएम के पीए की पत्नी के 10-10 कंपनियों के सलाहकार होने के खुलासे के बाद एक और बड़ा हमला मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर किया है। निशिकांत दुबे ने सोशल मीडिया हैंडल X पर पोस्ट कर बताया है कि 10 लॉकरों का खुलना अभी बाकी है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

निशिकांत दुबे ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आपके PA सुनील श्रीवास्तव जिनके यहाँ इनकम टैक्स का छापा पड़ा कि पत्नी सत्या श्रीवास्तव ग्लोबल इन्फ़्रा कम्पनी में 50 प्रतिशत की हिस्सेदार हैं जिसमें 25 करोड़ अवैध मिला। इसने SDM सेल्स कम्पनी बनाई जिसमें 40 करोड़ अवैध कैस मिला इसमें दिनेश मंडल, सुनील व सत्या हिस्सेदार हैं। निशिकांत दुबे ने आगे बताया है कि सुनील श्रीवास्तव Vyom कम्पनी का निदेशक था, अब उसका बेटा शशांक हिस्सेदार है। इसमें 20 करोड़ का कैस डिपोजिट है। ये कम्पनी 2 साल से ग़ायब हैं।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

निशिकांत दुबे ने आगे बताया है कि वहीं सत्या श्रीवास्तव के नाम पर अंकुर नर्सरी और सत्या साईं सुपर मार्केट कम्पनी भी है। सुनील श्रीवास्तव की पत्नी दुबई की कम्पनी Spazio plus LLC एवं Quality life LLC में हिस्सेदार हैं। जिसका ज़िक्र अब तक सामने नहीं आया है। इस कंपनी को ना तो RBI से परमीशन है ना तो इनकम टैक्स रिटर्न में ज़िक्र है, यानि Black money का केन्द्र है। संजय शरण जो सुनील का साथी है 20 करोड़ कैस डिपोजिट है,10 लॉकर खुलना बॉंकी है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को कोड करते हुए निशिकांत दुबे ने कहा है कि शर्म करिए!

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

निशिकांत दुबे ने इससे पहले भी सुनील श्रीवास्तव पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आपके नाक के बाल अधिकारी सुनील श्रीवास्तव जिनके यहाँ इनकम टैक्स का छापा पड़ा उनका दुबई कनेक्शन क्या है? मंडल जो उनका पार्टनर है वह दुबई में क्यों है और कौन सी कम्पनी चलाता है जिसका इनकम टैक्स रिटर्न्स में ज़िक्र नहीं है ? कौन सी कम्पनी अभी 1 साल पहले बंद की है जिसमें 10 करोड़ का कैस डिपोजिट है? हद कर दी साहब आपने, 20 लॉकर का मालिक कौन?

 

रांची और जमशेदपुर के नेता, बिल्डर और अधिकारियों के 17 ठिकानों पर छापेमारी चल रही है। पहले दिन की छापेमारी के दौरान सुनील श्रीवास्तव के करीबी के जमशेदपुर स्थित घर से करीब 24 लाख रुपए मिले हैं। सुनील श्रीवास्तव के घर से जेवरात के साथ ही दस्तावेज मिले हैं, जिनमें उनकी पत्नी के 10 कंपनियों में निदेशक होने की जानकारी है। वहीं अन्य ठिकानों की बात करें तो यहां से अघोषित आय और उसके निवेश से संबंधित दस्तावेज मिले हैं।

Related Articles

close