झारखंड: PM मोदी का सभास्थल बदला, जानिये अब 28 को कहां करेंगे चुनावी सभा को संबोधित, एक तीर से तीन निशाना साधने की तैयारी

रांची। आज के चुनाव के बाद राजनीतिक दलों का पूरा जोर आखिरी चरण के चुनाव पर होगा। खासकर संथालपरगना पर भाजपा का पूरा फोकस है। 28 मई को भाजपा चुनाव प्रचार में पूरा जोर लगाने जा रही है। एक तरफ जहां जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 मई को दुमका आ रहे हैं, तो वहीं अमित शाह ने जामताड़ा में गुरुवार को चुनावी हुंकार भरी है। प्रधानमंत्री और गृहमंत्री के दौरे के बाद इन क्षेत्रों में चुनावी फिजा पूरी तरह बदल जायेगी। भाजपा का पूरा ध्यान संथालपरगना में इस बार झामुमो को झटका देने का है।

28 मई 2024 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दुमका में कार्यक्रम तय हुआ है. वह यहां एक चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। इस मौके पर संथालपरगना प्रमंडल के दुमका, गोड्डा और राजमहल के प्रत्याशी सीता सोरेन, निशिकांत दुबे और ताला मरांडी के लिए प्रधानमंत्री वोट मांगेंगे। प्रधानमंत्री मोदी के दौरे के मद्देनजर तैयारियां शुरू हो गयी है। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को सुचारु रूप से कैसे संचालित किया जाए, इसे लेकर सभी पहलुओं पर चर्चा की गई।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आपको बता दें कि पीएम मोदी का कार्यक्रम पहले 28 मई को राजमहल लोकसभा क्षेत्र के लिट्टीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र में निर्धारित था, लेकिन इसमें संशोधन कर अब इसे दुमका में आयोजित किया जा रहा है। माना जा रहा है कि इस सभा को पूरी तरह से सीता सोरेन को फोकस कर तैयार किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close