झारखंड पुलिस : छठ के पहले जैप-2 में पसरा मातम, सिपाही शिवपूजन ने फंदे पर झूलकर दे दी जान, ये चौकाने वाली जानकारी आयी सामने…

Jharkhand Police: Mourning prevails in JAP-2 before Chhath, constable Shivpujan commits suicide by hanging himself, shocking information comes to light...

रांची। छठ की तैयारी के बीच पुलिस महकमे से एक बुरी खबर आयी है। झारखंड आर्म्ड पुलिस (जैप-2) के जवान शिवपूजन रजवार ने फंदे से झूलकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस, सिटी एसपी और फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पूरा मामला के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र की बतायी जा रही है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

शुरुआती जांच में सामने आया है कि जवान कुछ दिनों से पारिवारिक विवाद के चलते मानसिक तनाव में था। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है और मामले की गहन जांच जारी है। मृतक जवान की पहचान शिवपूजन रजवार, उम्र लगभग 35 वर्ष, के रूप में हुई है। वे बोकारो जिले के पेटरवार के रहने वाले थे और वर्तमान में रांची के विस्थापित कॉलोनी में स्थित जैप-2 के क्वार्टर में तैनात थे।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जानकारी के मुताबिक सुबह जब काफी देर तक उनके कमरे का दरवाजा नहीं खुला, तो आसपास के साथियों को शक हुआ। कुछ लोगों ने खिड़की से झांककर देखा तो जवान फंदे से झूलता नजर आया। यह देखकर सभी के होश उड़ गए। तुरंत इसकी सूचना स्थानीय पुलिस और जैप अधिकारियों को दी गई।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

घटना की जानकारी मिलते ही हटिया डीएसपी प्रमोद कुमार मिश्रा, धुर्वा थाना प्रभारी, और फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) की टीम मौके पर पहुंची। कमरे की फॉरेंसिक जांच की गई और साक्ष्य एकत्र किए गए। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स (RIMS), रांची भेजा गया।

 

तनाव में था जवान:

पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि शिवपूजन रजवार पारिवारिक विवाद से परेशान थे। उनके करीबियों और साथियों से पूछताछ में पता चला है कि पिछले कुछ दिनों से वे तनाव में थे और काफी चुपचाप रहने लगे थे।

डीएसपी प्रमोद मिश्रा ने बताया कि “जैप-2 के जवान शिवपूजन रजवार का शव उनके कमरे से बरामद किया गया है। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल की बारीकी से जांच की है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पारिवारिक विवाद की वजह से जवान तनाव में थे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की जांच जारी है।”

Related Articles

close