झारखंड पुलिस गजब है : …जिस शख्स की किडनैपिंग व हत्या मामले में पत्नी सहित 7 लोग सालों रहे जेल में….वो तो निकला जिंदा… पढ़िये पूरी कहानी

पलामू। झारखंड पुलिस वाकई में अजब है। …जिस शख्स की हत्या के आरोप में 7 लोगों को सलाखों के पीछे भेजा गया, वो शख्स तो जिंदा निकला। हैरान करने वाला ये मामला झारखंड के पलामू जिले सतबरवा थाना क्षेत्र की है। व्यक्ति ने खुद ही अपने अपहरण और हत्या की साजिश रची थी, जिसके बाद पुलिस ने पत्नी समेत ससुराल के सात लोगों को जेल में बंद कर दिया। इधर बिना जुर्म के जेल में कैद लोग बेगुनाही की दलील पेश करते रहे, लेकिन ना कानून से मदद मिली और ना पुलिस को रहम आया। अब जब मृतक जिंदा निकला तो पुलिस के हाथ पांव फूले हुए हैं।

पुलिस आरोपी राममिलन चौधरी उर्फ चुनिया को छतरपुर थाना पुलिस की मदद से गिरफ्तार कर लिया है। ये वहीं राममिलन चौधरी है, जिसकी पत्नी सहित छह लोग जेल काट चुके हैं। वहीं एक अन्य आरोपित दानिश अभी जेल में ही है। जानकारी के मुताबिक पोंची गांव की सरिता देवी की शादी वर्ष 2009 में नावा बाजार के राममिलन से हुई थी। सरिता देवी के भाई दीपक चौधरी ने बताया कि विवाह के बाद से ही बहन को ससुराल वाले दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे। इससे तंग आकर वर्ष 2013 में अदालत में दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज किया था।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

3 सितंबर 2016 को राममिलन चौधरी उर्फ चुनिया के भाई दिलीप चौधरी ने थाने में सरिता देवी के पिता राधा चौधरी, मां कलावती देवी, बहन सरिता देवी, चाचा बाबूलाल चौधरी, कुदरत अंसारी, ललन मिस्त्री, दानिश अंसारी पर राममिलन चौधरी का अपहरण कर हत्या करने का आरोप लगाते हुए FIR दर्ज करा दी। इसके बाद पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस मामले में अभी छह लोग जमानत पर बाहर हैं। वहीं दानिश अंसारी अभी भी जेल में है।

इधर, सरिता देवी का पूरा परिवार पुलिस के सामने बेगुनाही की दलील देता रहा, लेकिन किसी ने एक नहीं सुनी। इसी खबर मिली कि राममिलन चौधरी जिंदा है। वह अपने घर आता-जाता रहता है। इस संबंध में कई बार पुलिस वालों से उसके जिंदा होने की जानकारी दी गई, लेकिन पुलिस ने गंभीरता से नहीं लिया। इस बीच छतरपुर थाने पुलिस को पूरी जानकारी दी गई। सहयोग करने की अपील की गई। इस पर छतरपुर थाने की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मृत घोषित राममिलन चौधरी को भव पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद सतबरवा थाने की पुलिस को इसकी सूचना दी। गिरफ्तारी के बाद रामिलन चौधरी को सतबरवा थाने की पुलिस अवर निरीक्षक रेणुका कुमारी को सौंप दिया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close