झारखंड : पुलिस सोती रही और लुटेरे मचाते रहे तांडव…एक के बाद एक 4 पेट्रोल पंपों को बनाया निशाना, लाखों की लूट

Jharkhand: Police Slept While Robbers Went on a Rampage... Four Petrol Pumps Targeted One After Another; Loot Worth Lakhs

रांची: राजधानी में बीती रात अपराधियों ने चार अलग-अलग पेट्रोल पंपों पर लूट की वारदात को अंजाम देकर इलाके में भय का माहौल पैदा कर दिया। जानकारी के अनुसार, लगभग आधा दर्जन अपराधी बाइक और एक कार से पहुंचे और हथियार के बल पर पेट्रोल पंपों को निशाना बनाया। टाटीसिल्वे, बीआईटी के दो और सिकिदरी पेट्रोल पंप लूटकर अपराधियों ने पुलिस को चुनौती दी है। हाल ही में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य भर के पुलिसकर्मियों को नए वाहन उपलब्ध कराए थे, ताकि बढ़ते अपराध पर नियंत्रण रखा जा सके।

पहली वारदात में अपराधियों ने एक पेट्रोल पंप से दो लाख रुपये से अधिक की नकदी लूट ली। दूसरी घटना में बदमाश केवल करीब दो हजार रुपये लेकर फरार हो गए। दोनों घटनाएं देर रात कम भीड़-भाड़ के समय को देखकर अंजाम दी गईं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पेट्रोल पंप कर्मचारियों में भय का माहौल है। उन्होंने बताया कि अपराधी अचानक आए और उन्हें डराकर कैश काउंटर से पैसे लूट लिए। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई। बीआईटी ओपी प्रभारी अजय कुमार दास पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस ने पेट्रोल पंपों पर लगे सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर अपराधियों की पहचान करने का प्रयास किया।

पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। लगातार इस तरह की घटनाओं से इलाके में लोगों में डर बना हुआ है और सुरक्षा बढ़ाने के लिए पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close