झारखंड: पुलिस-नक्सली मुठभेड़, आपरेशंस पर निकली थी पुलिस पार्टी , एक नक्सली के मारे जाने की भी खबर

रांची। चुनाव के ठीक पहले नक्सली मुठभेड़ की खबर आ रही है। ये मुठभेड़ खूंटी के अड़की थाना क्षेत्र के कोचांग स्थित साके के सर्वदा जंगल में चल रही है। अभी तक एक नक्सली के ढेर होने की खबर है। काफी देर से पुलिस और माओवादियों के बीच मुठभेड़ चल रही है।

झारखंड में रांची, धनबाद, गिरिडीह और जमशेदपुर 25 मई को वोट डाले जाने हैं। इसी बीच नक्सली घटना की खबर से पुलिस टीम सतर्क है। जानकारी के मुताबिक पुलिस को सूचना मिली थी कि सर्वदा जंगल में बड़ी संख्या में माओवादी जुटे हैं। इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने आपरेशंस चलाया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस ने इलाके में सर्च आपरेशंस चलाया है। हालांकि अभी रूक रूक कर गोलियां चल रही है, लिहाजा मुठभेड़ पूरी तरह से थमने के बाद ही ग्राउंड जीरो से पूरी रिपोर्ट आ सकेगी। हालांकि अभी एक नक्सली के मारे जाने की सूचना आयी है। पुलिस टीम को किसी भी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ है। जहां ये मुठभेड़ हुई है, वो इलाका घोर नक्सल प्रभावित है. यह चाईबासा और खूंटी जिला का सीमावर्ती इलाका है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close