झारखंड- पुलिस सस्पेंड: बीच सड़क पर दिखायी थी दबंगई, पिटाई का VIDEO वायरल होने पर SP ने किया सस्पेंड

Jharkhand- Police suspended: showed bullying in the middle of the road, SP suspended them after the video of beating went viral

Sipahi Suspend : बीच सड़क पर दबंगई दिखाने वाले सिपाही को सस्सपेंड कर दिया गया है। दरअसल चतरा जिले में एक वीडियो सामने आया था, जिसमें जिले के गंदौरी मंदिर स्थित पवन होटल के पास सिपाही ने एक मजदूर की पिटाई कर दी थी। मौके पर मौजूद लोगों ने इस घटना का वीडियो बना लिया. यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मामले में अब एसपी ने मामले की जांच करा कर जवान को सस्पेंड कर दिया। मामले की जानकारी देते हुए एसपी सुमित कुमार अग्रवाल ने बताया कि इस पूरे मामले के संबंध में सदर थाना प्रभारी विपिन कुमार को जांच करने का निर्देश दिया गया। जांच प्रतिवेदन के आधार पर जवान को सस्पेंड किया गया।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

दरअसल शनिवार की शाम सिविल ड्रेस में मौजूद एक पुलिस जवान ने मामूली कहासुनी के बाद मजदूर को बीच सड़क पर बेरहमी से पीटा। दोनों जवान बुलेट से पवन होटल पहुंचे थे. यहां एक मजदूर ने उनकी बुलेट के पीछे अपनी बाइक लगा दी। जवानों ने मजदूर को बाइक हटाने के लिए कहा, मजदूर ने बाइक हटाने में देरी कर दी. इसी बीच जवान ने पुलिसिया रॉब दिखाते हुई मजदूर को पीटना शुरू कर दिया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close