झारखंड: बारिश के बीच बड़ा हादसा, ठनका गिरने से दो महिलाओं की मौत, झारखंड में हो रही कई जगहों पर आज बारिश

Jharkhand: Major accident amid rain, two women died due to lightning, rain is happening at many places in Jharkhand today

रांची। झारखंड में हो रही प्रचंड बारिश के बीच कई जगहों से हादसे की भी खबर आ रही है। रांची में बारिश के बीच हुई वज्रपात से दो महिलाओं की जान चली गयी। घटना रांची के सोनाहातू थाना क्षेत्र की है। जहां आसमान से बिजली मौत बनकर गिरी है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सोनाहातू थाना क्षेत्र के हेसाडीह पंचायत अंतर्गत सावडीह गांव में बारिश के दौरान हुए वज्रपात (आकाशीय बिजली) की चपेट में आकर दो महिलाओं और एक भैंस की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक मृतकों की पहचान 45 वर्षीय द्रौपदी देवी (पति बुद्धेश्वर महतो) और 55 वर्षीय रोमोनी देवी (पति स्व. सोनाराम महतो) के रूप में हुई है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बताया जा रहा है कि दोनों महिलाएं तालाब के पास खड़ी थीं, तभी तेज बारिश के बीच अचानक आकाशीय बिजली गिरी, जिसकी चपेट में आकर दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। उनके साथ खड़ी एक भैंस भी बिजली की चपेट में आकर मारी गई।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इधर घटना की सूचना पर स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंची। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. प्रशासन की ओर से पीड़ित परिजनों को सरकारी मुआवजा देने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

Related Articles

close