झारखंड को राष्ट्रीय स्तर पर मिले दो अवार्ड, गुमला और सरायकेला-खरसावां हुआ पुरस्कृत

Jharkhand received two awards at national level, Gumla and Saraikela-Kharsawan were awarded

नई दिल्ली/गुमला। झारखंड राज्य के गुमला जिले ने आज राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रशासनिक दक्षता और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए एक बार फिर देश का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विज्ञान भवन, नई दिल्ली में आयोजित सिविल सेवा दिवस कार्यक्रम के अवसर पर गुमला जिले को लोक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए प्रधानमंत्री पुरस्कार 2024 से सम्मानित किया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

गुमला को यह पुरस्कार सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, जन सेवा के प्रति सजगता, और स्थानीय समस्याओं के नवाचारपूर्ण समाधान के लिए दिया गया। यह जिला अब उन गिने-चुने जिलों में शामिल हो गया है जो लगातार दो वर्षों में इस प्रतिष्ठित सम्मान को प्राप्त करने में सफल रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

गुमला को यह भी विशेष गौरव प्राप्त है कि वह इस पुरस्कार की अंतिम चरण तक लगातार चार बार पहुंचा है, जो प्रशासनिक दृष्टिकोण से उसकी निरंतरता और प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

सरायकेला-खरसावां को भी मिला सम्मान

झारखंड के लिए यह गर्व की बात और बढ़ गई जब राज्य के एक और जिले सरायकेला-खरसावां को भी प्रधानमंत्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया। जिले के गम्हरिया प्रखंड को “आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम” श्रेणी में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए यह पुरस्कार मिला।

 

आकांक्षी जिलों और प्रखंडों के विकास के लिए केंद्र सरकार द्वारा संचालित कार्यक्रम में गम्हरिया ने शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, कृषि, जल संसाधन एवं वित्तीय समावेशन जैसे क्षेत्रों में प्रभावी सुधार और नवाचार प्रस्तुत किया, जिसके लिए उसे यह पुरस्कार मिला।

Related Articles

close