झारखंड-शर्मनाक घटना: भाई ही बना बहन की इज्जत का लुटेरा, विरोध करने पर घर से निकाला, ग्रामीणों ने आरोपी भाई को धुना, गिरफ्तार

Shameful incident in Jharkhand: Brother violates sister's honor, kicks her out of the house for resisting; villagers thrash the accused brother; he has been arrested.

पाकुड़। झारखंड के पाकुड़ जिले से इंसानियत और रिश्तों को शर्मसार करने का मामला सामने आया है। भाई ही अपनी बहन की इज्जत का लूटेरा बन बैठा। मामला नगर थाना क्षेत्र का है, जहां एक शादीशुदा व्यक्ति पर अपनी ही नाबालिग बहन के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

एसडीपीओ ने की मामले की पुष्टि

पुलिस में दर्ज शिकायत के बाद कार्रवाई शुरू हो गयी है। एसडीपीओ कुमार गौरव ने बताया कि नगर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की ने अपने भाई पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। शिकायत मिलने के बाद आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है।उन्होंने बताया कि पीड़िता का बयान दर्ज करने के बाद एफआईआर दर्ज की जाएगी। साथ ही मेडिकल जांच और अन्य कानूनी प्रक्रिया पूरी कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

दो साल से यौन शोषण का आरोप

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आरोपी पहले से शादीशुदा है। आरोप है कि वह पिछले दो वर्षों से अपनी नाबालिग बहन का यौन शोषण कर रहा था।बुधवार को जब पीड़िता ने विरोध किया तो आरोपी ने कथित तौर पर उसके साथ मारपीट की, उसे घर से बाहर निकाल दिया और उसका सामान भी बाहर फेंक दिया।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ग्रामीणों को बताई आपबीती

घर से निकाले जाने के बाद पीड़िता ने आसपास के ग्रामीणों को पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी।सूचना मिलने पर पंचायत के मुखिया मौके पर पहुंचे। उन्होंने आरोपी को भीड़ से छुड़ाकर नगर थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम गांव पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर थाने ले आई।

 

मेडिकल जांच और जांच प्रक्रिया जारी

पुलिस ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल परीक्षण और बयान दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। वहीं आरोपी की भी मेडिकल जांच कराई जा रही है।जांच पूरी होने के बाद भारतीय न्याय संहिता (BNS) और POCSO अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीणों के अनुसार, नाबालिग लड़की अपने भाई के साथ ही रह रही थी। उसने कई बार विरोध किया, लेकिन कथित तौर पर उसे डरा-धमकाकर चुप कराया जाता था। बुधवार को घर से निकाले जाने के बाद उसने पड़ोसियों को पूरी घटना बताई, जिसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close