BIG BREAKING: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा (CGL) स्थगित.. 21 अगस्त को होनी थी परीक्षा….

जमशेदपुर झारखंड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा विगत 3 जुलाई को आयोजित जेएसएससी(JSSC) जेई नियुक्ति परीक्षा के पेपर लीक और परीक्षा में धांधली के आरोप के कारण 3 जुलाई की परीक्षा रद्द कर दी गई थी। JE परीक्षा की जांच पुलिस कर रही है। धांधली के आरोपों के कारण परीक्षा रद्द किए जाने के बाद आगामी 21 अगस्त को घोषित किए गए जेएसएससी (JSSC) संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षाको भी टाल दिया गया है। आयोग ने इससे संबंधित सूचना भी जारी कर दी है। सूचना में लिखा है दिनांक 21 अगस्त 2022 को निर्धारित झारखंड सामान्य स्नातक योग्यता धारी संयुक्त परीक्षा 2021 को अपरिहार्य कारणों से स्थगित किया जाता है। आयोग ने कहा है कि परीक्षा की अगली तिथि जल्द ही घोषित की जाएगी।

जेएसएससी द्वारा जारी स्थगित आदेश

परीक्षा पर संशय को लेकर HPBL काफी प्रमुखता से खबर को प्रकाशित किया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए आयोग द्वारा संभावित पहलू पर विचार किया। सूत्रों के अनुसार आयोग द्वारा जेएसएससी जेई की परीक्षा की जांच के लिए रांची के नामकुम थाना में दर्ज कराया गया है। प्राथमिकी के बाद पुलिस इसकी जांच कर रही है। मुख्यालय डीएसपी 1 नीरज कुमार के नेतृत्व में चल रही जांच में पेपर लिक के दो आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। सूत्रों के अनुसार पुलिस को इस मामले में अहम सुराग भी मिले हैं। पर्चा लीक और धांधली मामले में बाहरी लोगों के अलावा जेएसएससी द्वारा परीक्षा लेने के लिए नियुक्त एजेंसी और उसके कर्मचारी भी जांच के घेरे में है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कुल 956 पदों पर नियुक्ति के लिए होने की परीक्षा

मालूम हो कि 956 पदों पर नियुक्ति के लिए जेएसएससी (CGL) परीक्षा का आयोजन आगामी 21 अगस्त को निर्धारित है। जेएसएससी की ओर से जारी विज्ञापन 5/ 2021 के अनुसार इस परीक्षा के माध्यम से सहायक प्रशाखा पदाधिकारी के 384 कन्या सचिवालय सहायक के 322 प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी के 245 और प्लानिंग असिस्टेंट के 5 पदों पर नियुक्ति की जानी है।

आयोग के अनुसार एक चरण में परीक्षा ली जाएगी। परीक्षा OMR सीट पर होगी। सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ बहुविकल्पीय होंगे। हर सही उत्तर के लिए 3 अंक मिलेंगे जबकि एक गलत उत्तर पर एक अंक कटेगा। कुल तीन पत्र होंगे पहला पत्र भाषा ज्ञान दूसरा पत्र जनजातीय क्षेत्रीय भाषा तथा तीसरा पत्र सामान्य ज्ञान का होगा। प्रत्येक पत्र को हल करने के लिए 2 घंटे का समय मिलेगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close