झारखंड- हड़ताल का ऐलान: 28 जुलाई से ये कर्मचारी जायेंगे हड़ताल पर, स्वास्थ्य सुविधाओं में होगी लोगों को परेशानी, जानिये क्या है मांग

Jharkhand- Strike announced: These employees will go on strike from July 28, people will face problems in health facilities, know what is the demand

रांची। झारखंड के लोगों को अब स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर परेशान होना पड़ सकता है। दरअसल बीमार लोगों को एंबुलेंस सेवा देने वाली 108 के कर्मी हड़ताल पर जा रहे हैं। हड़ताल की इस घोषणा के बाद 108 नंबर की एम्बुलेंस सेवा 28 जुलाई से ठप हो जाएगी। वेतन भुगतान सहित चार अलग-अलग मांगों को लेकर एंबुलेंस कर्मचारी हड़ताल पर जाने वाले हैं।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

झारखंड प्रदेश एम्बुलेंस कर्मचारी संघ ने 28 जुलाई से अनिश्चितकाल के लिए कार्य बहिष्कार की घोषणा कर रखी है। 108 एम्बुलेंस कर्मियों की मुख्य मांगों में सभी 108 एम्बुलेंस कर्मियों की सेवा 60 वर्ष तक करने, 26 जून 2025 को 108 एम्बुलेंस सेवा का परिचालन करने वाली संस्था के साथ तय हुए 09 बिंदुओं को लागू करने की मांग शामिल हैं।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वहीं अन्य मागों में 108 एम्बुलेंस कर्मियों और विभाग के बीच बिचौलिया को हटाकर एम्बुलेंस कर्मियों का वेतन भुगतान NHM के द्वारा करने, पूर्व में निलंबित हुए 108 एम्बुलेंस कर्मियों की तत्काल सेवा बहाली की जाए और भ्रष्ट अधिकारियों को सेवा मुक्त करने की मांग शामिल हैं।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

झारखंड एम्बुलेंस कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष नीरज तिवारी ने कहा कि हर दिन 108 एम्बुलेंस सेवा का लाभ 1500 से 2000 लोगों को मिलता है। ऐसे में उनके कार्य बहिष्कार से अगर मरीजों को परेशानी होगी तो इसकी जिम्मेवारी एम्बुलेंस संचालन कर रही एजेंसी और स्वास्थ्य महकमे पर होगी।

Related Articles

close