झारखंड की छात्रा ने कोटा में की आत्महत्या, नीट की तैयारी कर रही छात्रा 3 माह पहले ही हॉस्टल में हुई थी शिफ्ट

कोटा : राजस्थान के कोटा में एक और कोचिंग स्टूडेंट ने अपनी जान दे दी है। नीट की तैयारी कर रही छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका रिचा सिंह रांची झारखंड की रहने वाली थी। वह ब्लेज हॉस्टल इलेक्ट्रॉनिक कंपलेक्स में रहकर कर रही थी पढ़ाई | विज्ञान नगर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस साल 8 महीने में 24 स्टूडेंट खुदकुशी कर चुके हैं।

मिली जानकारी के अनुसार छात्रा मई महीने में ही हॉस्टल में रहने के लिए आई थी. मंगलवार की देर शाम जब छात्रा अपने कमरे से बाहर नहीं निकली तो उसकी दोस्तों ने कमरे का गेट खटखटाया लेकिन कोई आवाज नहीं आया. जिसके बाद इसकी सूचना हॉस्टल में मौजूद कर्मचारियों को दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे के अंदर छात्र का शव बरामद किया.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कोटा में आत्महत्या का यह 25वां मामला

बता दें कि बीते 8 महीने में कोटा में आत्महत्या का यह 25वां मामला सामने आ चुका है. राजस्थान पुलिस के पिछले आठ महीनों के डाटा से यह खुलासा हुआ है. यानी कि हर माह औसतन तीन छात्रों ने पढ़ाई के दबाव में आकर आत्महत्या की है. यह अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close