झारखंड- सस्पेंड न्यूज : ना काम करते थे..ना आफिस आते थे, इंस्पेक्शन के दौरान पकड़ायी गड़बड़ी, राजस्व उप निरीक्षक सस्पेंड

Jharkhand- Suspended News: Neither did he work nor did he come to the office, irregularities were detected during inspection, Revenue Sub Inspector suspended

Suspend News : लापरवाही मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। राजस्व उप निरीक्षक को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गयाहै। आरोप है कि जमीन म्यूटेशन मामले लापरवाही पर ये बड़ी कार्रवाई हुई है। म्यूटेशन को 90 दिनों से अधिक समय तक लंबित रखना और आफिस नहीं की शिकायत पर ये कार्रवाई की गयी है।

पलामू डीसी शशि रंजन ने राजस्व उपनिरीक्षक महेंद्र राम को स्सपेंड करने का आदेश दिया है। निलंबन अवधि में उन्हें जीवन निर्वाह भत्ता मिलता रहेगा। उन्हें मनातू अंचल कार्यालय अटैच किया गया है। निलंबित राजस्व उपनिरीक्षक महेंद्र राम के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के लिए सदर एसडीएम को नोडल बनाया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जानकारी के मुताबिक राजस्व उप निरीक्षक महेंद्र राम पलामू के नीलांबर पीतांबर अंचल में तैनात थे। 21 दिसंबर 2024 को अपर समाहर्ता कुंदन कुमार ने अंचल कार्यालय का निरीक्षण किया था। निरीक्षण में पाया गया था कि अंचल कार्यालय में म्यूटेशन का मामले 90 दिन से भी अधिक समय से लंबित है।

यही नहीं राजस्व उप निरीक्षक द्वारा पंजी 11 में प्लॉटवार रकबा अंकित नहीं रहने के कारण म्यूटेशन की प्रक्रिया पूरी नहीं हो पा रही। राजस्व उपनिरीक्षक द्वारा नामांतरण के मामले में 25 मामले 90 दिनों से अधिक बिना किसी आपत्ति के लंबित रखा गया था। इस दौरान बायोमैट्रिक अटेंडेंस की जांच की गई तो पता चला कि राजस्व उप निरीक्षक कार्यालय लगातार नहीं आ रहे हैं। पूरे मामले में कार्रवाई करते हुए पलामू डीसी ने राजस्व उप निरीक्षक महेंद्र राम को निलंबित कर दिया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close