Jharkhand Teacher Job: उत्कृष्ट व आदर्श स्कूलों में अब होगी शिक्षकों की भर्ती… जानिये किस तरह होगा चयन, भर्ती व योग्यता

देवघर: देवघर के उत्कृष्ट स्कूल व 13 आदर्श स्कूलों में संविदा पर 93 स्नातक प्रशिक्षित (टीजीटी) शिक्षकों की नियुक्ति होगी। स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने कॉन्ट्रैक्ट पर नियुक्ति होने वाले इन शिक्षकों का मानदेय 26,250 तय किया है। जानकारी के अनुसार प्राथमिक से लेकर +2 तक की पढ़ाई के लिए केंद्रीय विद्यालय की तर्ज पर कॉन्ट्रेक शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी।

झारखंड सरकार द्वारा देवघर के 3 विद्यालय को उत्कृष्ट और 13 विद्यालय को आदर्श विद्यालय के रूप में विकसित किया जा रहा है। कॉन्ट्रैक्ट शिक्षकों की बहाली के लिए आरक्षण रोस्टर तैयार कर विज्ञापन प्रक्रिया की स्वीकृति के लिए डीईओ कार्यालय द्वारा मुख्यालय को भेजा गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

विषयवार सीटों की संख्या

  • अंग्रेजी – 10
  • संस्कृत -9
  • उर्दू- 1
  • गणित-भौतिकी- 17
  • रसायन विज्ञान- जीवविज्ञान- 8
  • भूगोल – 10
  • इतिहास नागरिक-15
  • अर्थशास्त्र – 8
  • संगीत- 1
  • वाणिज्य- 1
  • गृह विज्ञान- 2
  • शारीरिक शिक्षक- 6
  • हिंदी शिक्षक- 5 की बहाली होनी है

40 अनारक्षित, 14 अनुसूचित जनजाति, 15 अनुसूचित जाति, 16 अत्यंत पिछड़ा वर्ग, 8 पिछड़ा वर्ग के शिक्षक बहाल होंगे। शिक्षकों की योग्यता राज सरकार की शिक्षक नियुक्ति नियमावली के अनुरूप होगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

शिक्षकों के चयन की प्रक्रिया

शिक्षकों की नियुक्ति के लिए डीओ झारखंड शिक्षा परियोजना से अनुमोदन प्राप्त करेंगे। शिक्षकों की नियुक्ति के लिए डीसी के अनुमोदन पर जिला स्तर पर कमेटी गठित की जाएगी। कमेटी के सदस्य सचिव डीओ होंगे। चयन साक्षात्कार व व्यवहारिक कक्षा अवलोकन के बाद मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा।

योग्यता

शिक्षक नियुक्ति के लिए न्यूनतम उम्र सीमा 21 वर्ष और अधिकतम 55 वर्ष तय है। प्रारंभ में संविदा पर शिक्षकों की नियुक्ति मात्र 1 वर्ष की होगी। वही कार्य संतोषजनक रहने पर संविदा का विस्तार किया जाएगा। कार्य संतोषप्रद नहीं होने पर अवधि के पूर्व चयन समिति के निर्णय के पश्चात सेवामुक्त या समाप्त किया जा सकता है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close