झारखंड: शिक्षक की गयी जान, स्थानांतरण सर्टिफिकेट बांटने गये थे स्कूल, लौटने के दौरान हुआ हादसा

चाईबासा। भीषण हादसे में एक शिक्षक की मौत की खबर आ रही है। चाईबासा के कुमारडुंगी के उत्क्रमित मध्य विद्यालय, छोटा रायकमान के प्रभारी प्रधानाध्यापक संजय कुमार भेंगरा की लू से मौत हो गई है। झारखंड में इन दिनों स्कूलों में गरमी की छुट्टी चल रही है।

गरमी की छुट्टी के बीच ही 8वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम घोषित हुआ था । . शिक्षक परीक्षा में उत्तीर्ण विद्यार्थियों के स्थानांतरण प्रमाण-पत्र निर्गत करने के लिए खूंटी से मोटरसाइकिल से अपने विद्यालय गए थे।

खूंटी लौटने के बाद अचानक घर में उनकी तबीयत बिगड़ी और वे गिर गए जिसके बाद तुरंत उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां शुक्रवार को उनका देहांत हो गया।

Related Articles

close