झारखंड शिक्षक भर्ती : 27 जून से भरे जायेंगे आवेदन, भर्ती को लेकर जारी शेड्यूल में हुआ बदलाव, इन पदों पर होने वाली है भर्तियां

Jharkhand Teacher Recruitment: Applications will be filled from 27th June, change in the schedule issued regarding recruitment, recruitment is going to be done on these posts

Jharkhand Teacher Vacancy। झारखंड में शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। भर्ती को लेकर आवेदन का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। प्रशिक्षित माध्यमिक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2025 के लिए अब ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 27 जून से शुरू होगी।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पहले यह प्रक्रिया 18 जून से शुरू होनी थी, लेकिन तकनीकी कारणों के चलते इसे स्थगित कर दिया गया था। अब आयोग ने संशोधित कार्यक्रम जारी कर दिया है।इस प्रतियोगिता परीक्षा के माध्यम से राज्य के 510 सरकारी प्लस टू उच्च विद्यालयों में कुल 1,373 माध्यमिक आचार्य पदों पर नियुक्ति की जाएगी।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

खास बात यह है कि इस बार पहली बार आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एंड कोडिंग, साइबर सेक्यूरिटी, डेटा साइंस, कंप्यूटर साइंस और अप्लाइड इंग्लिश जैसे आधुनिक विषयों में भी शिक्षकों की भर्ती की जा रही है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

संशोधित कार्यक्रम इस प्रकार है:

• ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत: 27 जून 2025

• ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 27 जुलाई 2025

• शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि: 29 जुलाई 2025

• फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करने की अंतिम तिथि: 31 जुलाई 2025

• ऑनलाइन फॉर्म में संशोधन की अवधि: 2 अगस्त से 4 अगस्त 2025

 

यह परीक्षा राज्य के शिक्षा क्षेत्र में डिजिटल और तकनीकी विषयों की मजबूत नींव रखने की दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही है। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन की प्रक्रिया को पूरा करें और समय-सीमा का ध्यान रखें।

Related Articles

close