झारखंड- शिक्षकों की पोस्टिंग प्रक्रिया हुई पूरी, प्राथमिक व मीडिल स्कूलों में इस आधार पर सहायक आचार्यों को दी गयी ज्वाइनिंग

Jharkhand: Teacher posting process complete; assistant teachers have been given joining in primary and middle schools on this basis.

रांची। झारखंड में नवनियुक्त शिक्षकों की पोस्टिंग प्रक्रिया पूरी हो गयी है। राजधानी में भी स्कूलों में शिक्षकों को पदस्थापना दे दी गयी है। उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी श्री मंजूनाथ भजंत्री के निर्देश पर यह प्रक्रिया विभागीय नियमों के अनुसार छात्र-शिक्षक अनुपात को ध्यान में रखते हुए रेंडमाइजेशन के माध्यम से संपन्न हुई। कुल 666 सहायक आचार्यों को प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में पदस्थापित किया गया है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

यह संपूर्ण प्रक्रिया उप विकास आयुक्त, रांची सह अध्यक्ष जिला शिक्षा स्थापना समिति (सहायक आचार्य) श्री सौरभ भुवनिया की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिला शिक्षा स्थापना समिति द्वारा विभागीय नियमों और दिशा-निर्देशों का पूर्णतः पालन करते हुए पदस्थापन किया गया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि पदस्थापन की यह प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी रही और इसमें किसी भी प्रकार की मनमानी की गुंजाइश नहीं रखी गई।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

छात्र-शिक्षक अनुपात को आधार मानते हुए रेंडमाइजेशन प्रक्रिया के माध्यम से विद्यालयों का चयन किया गया। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना था कि जिन विद्यालयों में शिक्षकों की कमी अधिक है, वहां पर्याप्त संख्या में सहायक आचार्यों की नियुक्ति हो सके। इससे न केवल शिक्षण कार्य सुचारू रूप से संचालित होगा, बल्कि विद्यार्थियों के शैक्षणिक स्तर में भी सुधार की उम्मीद की जा रही है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पदस्थापन के तहत रांची जिले में कुल 268 सहायक आचार्यों को प्राथमिक विद्यालयों (कक्षा 1 से 5) में नियुक्त किया गया है। इसके अलावा उच्च प्राथमिक विद्यालयों (कक्षा 6 से 8) के लिए भी बड़ी संख्या में सहायक आचार्यों का पदस्थापन किया गया है। उच्च प्राथमिक स्तर पर सामाजिक विज्ञान विषय के 176 सहायक आचार्य, भाषा विषय के 94 सहायक आचार्य तथा गणित-विज्ञान विषय के 128 सहायक आचार्यों को विभिन्न विद्यालयों में पदस्थापित किया गया है।

 

प्रशासन का मानना है कि इन नियुक्तियों से जिले के शैक्षणिक माहौल में सकारात्मक बदलाव आएगा। लंबे समय से कई विद्यालयों में विषयवार शिक्षकों की कमी महसूस की जा रही थी, जिससे पठन-पाठन प्रभावित हो रहा था। अब नए सहायक आचार्यों की नियुक्ति से यह समस्या काफी हद तक दूर होगी।

 

जिला प्रशासन ने यह भी जानकारी दी है कि पदस्थापन से संबंधित विस्तृत विवरणी रांची जिले की आधिकारिक वेबसाइट http://ranchi.nic.in पर उपलब्ध करा दी गई है। नवनियुक्त सहायक आचार्य अपनी पदस्थापन से जुड़ी जानकारी उक्त वेबसाइट के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं।

Related Articles

close