झारखंड: तत्कालीन सीओ को किया आरोपों से बरी, सालों से चल रहे विभागीय जांच में मिली क्लीन चिट

Jharkhand: The then CO was acquitted of the charges, got a clean chit in the departmental inquiry going on for years

रांची। झारखंड सरकार ने राज्य प्रशासनिक सेवा की अधिकारी वन्दना भारती को आरोपों से बरी कर दिया है। वंदना भारती तत्कालीन अंचल अधिकारी, नाला, जामताड़ा थी, जिनके खिलाफ लगे आरोपों की जांच के आदेश दिये गये थे। अब उन्हें सभी आरोपों से मुक्त किया गया है। इस संबंध में कार्मिक प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग ने संकल्प भी जारी किया है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आपको बता दें कि वंदना भारती के खिलाफ कई तरह के आरोप लगे थे। जिसके बाद उनके खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिये गये थे। अब जांच के बाद सभी आरोपों से राज्य प्रशासनिक सेवा की अफसर को बरी कर दिया गया है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

दरअसल सीओ नाला रहते वंदना भारती के विरुद्ध 10 साल पहले विभागीय कार्रवाई शुरू की गयी थी। तत्कालीन सीओ के खिलाफ राष्ट्रीय सामाजिक सुरक्षा की योजनाओं में सीओ की प्रगति असंतोषजनक मिली थी। वहीं सरकारी वाहन का दुरुपयोग, आधार सिडिंग कार्य की धीमी गति, पोस्ता की खेती में प्राथमिकी दर्ज करने में अनावश्यक रूप से विलंब करने के आरोप लगे थे। हालांकि अब सभी आरोपों से उन्हें बरी कर दिया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close