झारखंड- भीषण सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत, एक की हालत गंभीर, दवा लेकर घर लौटने के दौरान हुआ हादसा, बाइक सवार को ट्रैक्टर ने….

Jharkhand- Three youths died in a horrific road accident, one is in critical condition, accident happened while returning home with medicine, bike rider was hit by a tractor....

Jharkhand Accident : देर शाम हुए भीषण सड़क दुर्घटना में तीन युवकों की मौत हो गयी, वहीं एक युवक की हालत गंभीर है। घटना उस वक्त हुई, जब एक ही बाइक पर चार युवक सवार होकर घर लौट रहे थे, इसी दौरान आधे रास्ते में ये बड़ा हादसा हो गया। पूरा मामला चाईबासा जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत आचु गांव की है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जानकारी के मुताबिक दवाई लेकर सभी युवक अपने घर लौट रहे थे, लेकिन घर पहुंचने से पहले ही ये घटना ह गयी। हादसे के वक्त एक अनियंत्रित बाइक सड़क के किनारे लकड़ी से लदे ट्रैक्टर से जा टकराई.

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जानकारी के अनुसार, चार युवक एक बाइक पर सवार होकर जड़ी-बूटी की दवा बनवाने चीरु हाट गए थे. देर रात घर लौटने के दौरान आचु गांव के समीप मोड़ के पास खड़े ट्रैक्टर से उनकी बाइक टकरा गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार चारों युवक सड़क पर गिर पड़े। हादसे के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को तत्काल सदर अस्पताल चाईबासा पहुंचाया।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

डाक्टरों ने जांच के बाद तीन युवकों को मृत घोषित कर दिया, वहीं एक युवक की स्थिति नाजुक बताई जा रही है। उसे बेहतर इलाज के लिए निगरानी में रखा गया है। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक पुलिस के पहुंचने से पहले ही अंधेरे का फायदा उठाकर वाहन छोड़कर फरार हो गया।

 

हादसे की सूचना पर स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने बताया कि ट्रैक्टर पर लकड़ी लदी हुई थी और वह सड़क किनारे बिना किसी चेतावनी संकेत के खड़ा था। पुलिस ट्रैक्टर मालिक और फरार चालक की पहचान करने में जुट गई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। सभी मृतक के परिजन आपस में परिचित थे।

Related Articles

close