लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का झारखंड दौरा…रांची से जमशेदपुर तक कई कार्यक्रमों में दिखाएंगे शिरकत!

Lok Sabha Speaker Om Birla's Jharkhand visit... Will participate in many programs from Ranchi to Jamshedpur!

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला आज रविवार को झारखंड दौरे पर हैं। वे पहली बार लोकसभा स्पीकर बनने के बाद राज्य का दौरा कर रहे हैं। इस दौरान वे रांची और जमशेदपुर में अलग-अलग कार्यक्रमों में शामिल होंगे। ओम बिरला सुबह 9 बजे रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे।

वहां उनका जोरदार स्वागत किया जाएगा। इसके बाद वे बिरसा चौक जाएंगे और भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। इसके बाद वे राजभवन जाएंगे, जहां दिनभर के कार्यक्रमों के बाद रात में विश्राम करेंगे। दोपहर 12:15 बजे से 2 बजे तक ओम बिरला जमशेदपुर के लोयोला स्कूल के फैसी सभागार में सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्लेटिनम जुबली समारोह में हिस्सा लेंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इसके बाद वे करीब 3:15 बजे जमशेदपुर के सोनारी एयरपोर्ट से रांची लौट जाएंगे। रांची लौटने के बाद शाम 5:45 बजे से 7:40 बजे तक ओम बिरला डंगराटोली स्थित स्वर्णभूमि सभागार में विभिन्न संगठनों द्वारा आयोजित नागरिक अभिनंदन कार्यक्रम में शामिल होंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close