झारखंड: ट्रेजरी अफसर को घर में घुसकर मारी गयी गोली, पुलिस जांच में जुटी

Jharkhand: Treasury officer shot after entering his house, police engaged in investigation

Jharkhand Crime news: झारखंड में एक बार फिर बड़ी घटना हुई है। हजारीबाग में पदस्थ असिस्टेंड ट्रेजरी अकाउंटेंट को अपराधियों ने गोली मार दी है। घटना हजारीबाग जिले के कसमार थाना क्षेत्र के मधुकरपुर पंचायत की है। जहां सहायक ट्रेजरी अकाउंटेंट 35 वर्षीय पिंटू कुमार साव अपराधियों ने गोली मार दी। अपराधियों ने घर में घुसकर उसे गोली मार दी। वारदात के समय पिंटू अपने घर में सो रहे थे। उन्हें दो गोली मारी गयी है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जानकारी के मुताबिक एक गोली बाईं कनपटी पर तथा दूसरी गोली सीने में मारी गयी। वारदात के बाद अपराधी फरार हो गए। इधर, आनन फानन में परिजन पिंटू कुमार को अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के मुताबिक पिंटू कुमार साव करीब डेढ़ वर्ष पहले हजारीबाग जिला के ट्रेजरी में बतौर सहायक कोषागार के पद पर बहाल हुए थे।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पिंटू रविवार को छुट्टी होने के कारण शनिवार को अपने घर मधुकरपुर आया था. रात के करीब ग्यारह बजे दो लोग छत से होते हुए घर में घुसे और गोली मार दी। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो उन्हें अचेतावस्था में पाया। तत्काल उन्हें जैनामोड़ रेफरल अस्पताल ले गए जहां जांच के बाद डाॅक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस जांच में जुटी है।घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा मामले की जांच में जुट गई है। परिजन फिलहाल किसी तरह की आशंका जाहिर नहीं कर रहे हैं।

Related Articles

close