झारखंड: दो बच्चों की चली गयी जान, बांध में नहाने के दौरान हुआ हादसा, मशक्कत के बाद निकाला गया दोनों का…

लोहरदगा। एक हादसे में दो बच्चों की बांध में डूबने से मौत हो गयी। घटना लोहरदगा जिले के सेन्हा के सीमावर्ती क्षेत्र में ढोंढ़ा में निर्मित कच्चा बांध की है, जहां नहाने के दौरान दो नाबालिगों (बच्चा व बच्ची) की मौत पानी में डूबने हो गई। सेन्हा थाना क्षेत्र के उगरा मेढो सीमावर्ती क्षेत्र के मेढो स्कूल से पश्चिम में ढोढ़ा में निर्मित कच्चा बांध में नहाने के दौरान दोनों बच्चों की मौत हो गई.

बच्ची की पहचान गुमला जिले के पूसो थाना क्षेत्र के हरीबरी निवासी रुदना उरांव की 8 वर्षीया पुत्री अनूपा कुमारी के रूप में की गयी है. वहीं मृतक की पहचान उगरा टंगरा टोली निवासी बंधना भगत के 9 वर्षीय पुत्र रितेश भगत के रूप में की गयी है. दोनों बच्चे मवेशी चरवाही करने गये हुए थे. जहां और भी छोटे-छोटे बच्चे मौजूद थे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

उसी दौरान दोनों बच्चे बांध में नहाने गये और गहरे पानी में चले गये. जहां डूबने से दोनों की मौत हो गई। इसकी सूचना मिलते ही प्रखंड प्रशासन व पुलिस प्रशासन ने तत्परता दिखाई और घटनास्थल पर पहुंचकर पूरे मामले की जानकारी दी. बताया जा रहा है कि वे मवेशी चरा रहे थे. इस दौरान नहाने के क्रम में गहरे पानी में चले गए. इससे उनकी मौत हो गयी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close