झारखंड: इंस्टाग्राम को लेकर दो लड़कियां आपस में भिड़ी, विवाद के बाद मामला पहुंचा पुलिस के पास, जानिये क्या है पूरा विवाद…

Jharkhand: Two girls clashed over Instagram, after the dispute the matter reached the police, know what is the whole dispute...

Social Media News: सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स और व्यू की लड़ाई चरम पर है। कई जगहों पर मामला मारपीट और थाना पुलिस तक भी पहुंच रहा है। कईयों की नौकरियां चली गयी, तो कई निलंबित हो गये, बावजूद युवाओं में सोशल मीडिया को लेकर क्रेज चरम पर हैं। ऐसा ही एक मामला पलामू में सामने आया है। जहां सोशल मीडिया को लेकर दो सहेलियों में इतना विवाद बढ़ा कि मामला पुलिस में पहुंच गया।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

दोनों सहेलियां कभी एक साथ रील्स बनाया करती थी, लेकिन दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला थाने तक जा पहुंचा। जानकारी के मुताबिक इंस्टाग्राम रील्स और फॉलोवर्स को लेकर दो सहेलियों के बीच में विवाद हुआ है। दोनों सहेलियों ने एक दूसरे के मोबाइल से इंस्टाग्राम को डिलीट कर दिया।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

हद तो तब हो गयी, जब एक सहेली ने दूसरी सहेली पर ब्लैकमेलिंग करने का भी आरोप लगा दिया। पूरा मामला पुलिस के पास पहुंचा, तो दोनों पक्ष को बुलाकर विवाद को शांत कराया। पूरा विवाद इंस्टाग्राम से जुड़ा है। दोनों लड़कियां पलामू से बाहर रहकर पढ़ाई करती थीं। पढ़ाई के दौरान दोनों के बीच दोस्ती हुई।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

दोस्ती में एक सहेली दूसरे सहेली को इंस्टाग्राम के बारे में बताया था, इसके बाद दोनों सहेली इंस्टाग्राम चलाने लगीं और साथ मिलकर रील्स बनाने लगीं। रील्स बनाकर दोनों अपनी-अपनी आईडी से अपलोड करती थीं। दोनों सहेलियों के फॉलोअर्स हजारों में आने लगे. इसी बीच फॉलोवर्स को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ।

 

जिसके बाद गुस्से आकर एक युवती ने दूसरे का इंस्टा अकाउंट डिलीट कर दिया। जिसके बाद दूसरी सहेली ने भी इंस्टाग्राम आईडी डिलीट कर दिया। फिलहाल पुलिस ने समझा बुझाकर दोनों पक्ष को शांत कर दिया है।

Related Articles

close