झारखंड: भाभी जी के साथ मिलकर करता था ऐसा गंदा काम, पुलिस ने पकड़ा, तो प्रेस कांफ्रेंस में मांगी माफी

Jharkhand: Used to do such dirty work with sister-in-law, police caught him, then apologized in press conference

रांची। Bhabhi Jee से ब्राउन शुगर खरीदकर झारखंड में ड्रग रैकेट संचालित कर रहे नशे के तीन सौदागरों को पुलिस ने गिरफ्तार लिया है। पुलिस ने ब्राउन शुगर के कारोबार का भांडाफोड़ करते हुए मास्टर माइंड कन्हैया कुमार सहित तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को पूछताछ में कन्हैया कुमार बिहार के सासाराम में रहे वाली भाभी जी से ब्राउन शुगर लेकर आता था।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इसके बाद वह ब्राउन शुगर को बेच दिया करता था। वह पिछले के साल से इलाके में लगातार ब्राउन शुगर का बड़े पैमाने में कारोबार कर रहा था। गिरफ्तार हुए आरोपियों में में कन्हैया कुमार,हिमांशु ठाकुर और राकेश कुमार शामिल है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आरोपियों के पास से 11.48 ग्राम ब्राउन शुगर, आईफोन सहित चार मोबाइल और 2300 रुपए नगद नगद बरामद किया गया है. गिरफ्तारी के बाद तस्कर कन्हैया कुमार ने नशे के कारोबार से दूर रहने के लिए लोगों से अपील की। सरगना को गिरफ्तार करने वाली टीम में शामिल डीएसपी प्रकाश सोय, सुखदेवनगर थाना प्रभारी मनोज कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मियों को पुरस्कृत किया गया।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सासाराम की भाभीजी से ब्राउन शुगर लाकर बेचता था कन्हैया

पुलिस को जानकारी मिली थी कि विद्यानगर स्थित बड़ा मैदान के पास ब्राउन शुगर का मुख्य सरगना कन्हैया कुमार और उसके साथी ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री कर रहे हैं।

इसके बाद कोतवाली डीएसपी के नेतृत्व में उक्त स्थान पर छापेमारी कर सरगना सहित तीन को गिरफ्तार किया गया. अपराधियों से पूछताछ के बाद उन्होंने बताया कि कन्हैया कुमार सासाराम के भाभी जी से ब्राउन शुगर लेकर रांची आता है।

 

इसके बाद ये दोनों और अन्य लड़कों के माध्यम से विद्यानगर, करम चौक, हरमू मैदान, अरगोड़ा, हिनू, रांची स्टेशन के पास ब्राउन शुगर की बिक्री करवाते हैं। कन्हैया कुमार ब्राउन शुगर ज्यादातर अपने लड़कों के माध्यम से बेचता है. पुलिस कन्हैया कुमार की काफी समय से तलाश कर रही थी। कन्हैया कुमार का कार्य क्षेत्र सुखदेवनगर थाना क्षेत्र रहा है।

 

 

केवल सुखदेवनगर में कन्हैया के खिलाफ ब्राउन शुगर के 10 मामले पूर्व से दर्ज हैं। कन्हैया ने प्रेस कांफ्रेस में ब्राउन शुगर तस्करी के सरगना ने हाथ जोड़ कर अपील करते हुए कहा कि मैं अब ब्राउन शुगर का धंधा छोड़ कर सामान्य जिंदगी जीऊंगा.

उन्होंने इस धंधे में शामिल लोगों से ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री छोड़ने और सामान्य जिंदगी जीने की अपील की। कहा कि ब्राउन शुगर बेच कर युवाओं की जिंदगी बर्बाद न करें। मैं युवाओं, उनके परिवार, सरकार व अन्य लोगों से अपने कार्य के लिए माफी मांगता हूं।

Related Articles

close