Jharkhand Vacancy Update: 12 प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए सरकार जल्द भेजेगी JSSC को अधियाचना, 11हजार पदों पर होगी नियुक्ति

रांची: राज्य में 12 नियुक्ति परीक्षाओं के लिए सरकार की ओर से जल्द झारखंड कर्मचारी चयन आयोग को अधियाचना भेजी जायेगी. कार्मिक विभाग ने संशोधित नियमावली तैयार कर ली है, जिसे जल्द ही जारी किया जायेगा. विभागों द्वारा अब बदले हुए प्रावधान के अनुरूप झारखंड कर्मचारी चयन आयोग को अधियाचना भेजी जायेगी. राज्य के अलग-अलग विभागों में 11 हजार पदों पर नियुक्तियां होंगी।

राज्य सरकार द्वारा जेएसएससी स्नातक स्तरीय परीक्षा संचालन नियमावली में बदलाव के बाद विभागीय स्तर पर बनायी गयी नियमावली से झारखंड से मैट्रिक इंटर की परीक्षा पास होने की अनिवार्यता समाप्त कर दी गयी है. ऐसे में जिस विभाग से जुड़ी नियुक्ति हाइकोर्ट के आदेश के बाद रद्द की गयी थी, उसके लिए फिर से अधियाचना भेजी जायेगी. इन परीक्षाओं में शामिल होने के लिए जिन अभ्यर्थियों ने पूर्व में आवेदन जमा किया था, उन्हें फिर से परीक्षा शुल्क जमा नहीं करना होगा. इस संबंध में दिशा- निर्देश जारी किया जायेगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

शिक्षा मंत्री ने नियुक्ति को लेकर बैठक

शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने विभाग में होनेवाली नियुक्ति को लेकर समीक्षा बैठक की. नियुक्ति को लेकर आवश्यक दिशा- निर्देश दिये. शिक्षा विभाग द्वारा प्लस टू विद्यालय में 3120 व 690 प्रयोगशाला सहायक की नियुक्ति के लिए पूर्व में आयोग को अधियाचना भेजी गयी थी. दोनों परीक्षाओं के लिए आवेदन जमा लेने की प्रक्रिया पूरी हो गयी थी।

इन परीक्षाओं का होना है आयोजन

JSSC की तरफ से जिन परीक्षाओं का आयोजन किया जाना है, उनमें ….

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

  • झारखंड सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2021- 956
  • झारखंड डिप्लोमा स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2021- 1285
  • झारखंड उत्पाद सिपाही प्रतियोगिता परीक्षा 2022 – 583
  • झारखंड नगरपालिका सेवा संवर्ग प्रतियोगिता परीक्षा 2022- 914
  • तकनीकी विशिष्ट योग्यताधारी स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2022- 594
  • झारखंड इंटरमीडिएट प्रतियोगिता परीक्षा 2022- 991
  • झारखंड सचिवालय सेवा प्रतियोगिता परीक्षा 2022- 452
  • झारखंड प्रयोगशाला सहायक प्रतियोगिता परीक्षा 2022- 690
  • झारखंड शिक्षक प्रतियोगिता परीक्षा 2022- 3120
  • झारखंड मैट्रिक प्रतियोगिता परीक्षा 2022-455
  • झारखंड उद्यौगिक प्रशिक्षण अधिकारी प्रतियोगिता परीक्षा 2022-737
  • झारखंड डिप्लोमा प्रतियोगिता परीक्षा 2022 परीक्षा शामिल है।

Related Articles

close