झारखंड वेदर अलर्ट: आज कई जिलों में भारी बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी, घर से निकलने से पहले देख लें 5 दिनों का ये शेड्यूल

JTET Language Dispute: Government Asked to Respond! Will Bhojpuri and Magahi Be Reinstated? All Eyes on the May 22 Meeting.

रांची: झारखंड में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। मंगलवार 19 मई को राज्य के कई जिलों में तेज हवा, मेघगर्जन और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र रांची ने येलो अलर्ट जारी करते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।

सोमवार को राजधानी रांची समेत कई जिलों में दोपहर बाद हुई बारिश ने लोगों को गर्मी और उमस से राहत दी, लेकिन अब फिर से मौसम के बिगड़ने के संकेत मिल रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

दोपहर तक तेज धूप, फिर अचानक बदला मौसम का मिजाज

सोमवार को सुबह से ही राजधानी Ranchi में तेज धूप निकलने के कारण गर्मी और उमस बढ़ गई थी। दोपहर तक तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया था, जिससे लोग परेशान नजर आए।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

लेकिन दोपहर करीब तीन बजे के बाद अचानक आसमान में काले बादल छा गए और कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश शुरू हो गई। बारिश के साथ चली ठंडी हवाओं ने मौसम को काफी सुहावना बना दिया। इसके बाद तापमान में 3 से 4 डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई।

इन जिलों में ज्यादा असर की संभावना

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को पलामू, गढ़वा, चतरा और लातेहार समेत उत्तर-पश्चिमी झारखंड में मौसम ज्यादा सक्रिय रहेगा। इन इलाकों में तेज हवा के साथ बारिश और वज्रपात की संभावना जताई गई है।

हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। वहीं रांची, रामगढ़, हजारीबाग, गुमला, बोकारो, खूंटी, लोहरदगा, कोडरमा और धनबाद को छोड़कर बाकी जिलों में कहीं-कहीं मेघगर्जन और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया गया है।

20 मई को ऑरेंज अलर्ट, कई जिलों में भारी बारिश की आशंका

मौसम विभाग ने 20 मई के लिए देवघर, दुमका, गोड्डा, पाकुड़, जामताड़ा और साहिबगंज में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में तेज बारिश, गरज के साथ बिजली गिरने और तेज हवाओं की संभावना है।

मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि 24 मई तक राज्य में इसी तरह का मौसम बना रह सकता है। इस दौरान कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है, हालांकि तापमान में बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है।

पिछले 24 घंटे में कैसा रहा मौसम

पिछले 24 घंटों में राज्य के कई हिस्सों में हल्की बारिश दर्ज की गई। सबसे ज्यादा बारिश पाकुड़ के पकुरिया में 10 मिमी रिकॉर्ड की गई।

वहीं डाल्टनगंज में अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो राज्य में सबसे गर्म रहा। गुमला में न्यूनतम तापमान 21.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। राजधानी रांची में अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

मौसम विभाग की लोगों से अपील

मौसम विभाग ने खराब मौसम के दौरान लोगों को खुले मैदान, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने की सलाह दी है। किसानों को खेतों में काम करते समय विशेष सावधानी बरतने को कहा गया है। साथ ही लोगों से अपील की गई है कि गरज-चमक के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहें और अनावश्यक बाहर निकलने से बचें।

Related Articles

close