Jharkhand Weather Alert: रांची में तेज बारिश से जलभराव…अगले 5 दिन तक सक्रिय रहेगा मौसम…जानें आपके जिले में कैसा रहेगा हाल?

शाम होते ही बदला मौसम, शहर के कई इलाके पानी में डूबे

रांची। रांची समेत झारखंड के अधिकांश हिस्सों में शुक्रवार को मौसम ने अचानक करवट ली। दिनभर की तेज धूप के बाद शाम के समय शुरू हुई बारिश देर रात तक जारी रही।

मूसलाधार बारिश के चलते शहर के कई गली मोहल्लों में जलभराव की स्थिति बन गई, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हुआ। मौसम विभाग के अनुसार राजधानी में करीब 8 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बंगाल की खाड़ी के सिस्टम से बदला मौसम

मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव क्षेत्र और साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण राज्य के मौसम में यह बदलाव आया है।

इस सिस्टम के प्रभाव से आने वाले पांच दिनों तक प्रदेश में मौसम सक्रिय रहेगा। इस दौरान कई इलाकों में तेज हवा, बारिश और कहीं कहीं ओलावृष्टि की स्थिति बन सकती है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

14 जिलों में यलो अलर्ट, तापमान में गिरावट

मौसम विभाग ने राज्य के 14 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है। इनमें रांची, गढ़वा, पलामू, चतरा, हजारीबाग, कोडरमा, लातेहार, गिरिडीह, गुमला, लोहरदगा, रामगढ़, बोकारो, धनबाद और खूंटी शामिल हैं।

पूर्वानुमान के अनुसार, इस दौरान अधिकतम तापमान में करीब 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

6 अप्रैल के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने 6 अप्रैल को कई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट घोषित किया है। इस दिन भारी बारिश के साथ 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।

कुछ क्षेत्रों में ओलावृष्टि भी हो सकती है, जिससे फसलों और दैनिक जीवन पर असर पड़ सकता है।

इन जिलों में ज्यादा असर की आशंका

ऑरेंज अलर्ट के तहत पलामू, गढ़वा, चतरा, लातेहार, रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, लोहरदगा, कोडरमा और धनबाद जैसे जिलों में मौसम ज्यादा प्रभावी रह सकता है।

7 से 9 अप्रैल तक भी बने रहेंगे बारिश के आसार

मौसम विभाग के अनुसार 7 से 9 अप्रैल के बीच भी राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश जारी रह सकती है।

लोगों के लिए जरूरी सलाह

लगातार बदलते मौसम को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। तेज हवा और बारिश के दौरान खुले स्थानों से दूर रहने और आवश्यक सावधानी बरतने की अपील की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close